फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Traffic jams prevail in city throughout the day, motorists had to face problems

शहर में दिनभर बनी जाम की स्थिति, वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams prevail in city throughout the day, motorists had to face problems
डबवाली रोड पर वाहनों की लगा लंबा जाम । - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में सोमवार को दिनभर जाम लगने के कारण वाहन चालकों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शहर के डबवाली रोड, हिसार रोड और सरकुलर रोड पर दिनभर वाहन चालक परेशान होते हुए नजर आए। हालांकि कई स्थानों पर यातायात पुलिस के जवान भी तैनात रहे और जाम खुलवाने के लिए प्रयास करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर में अधिकतर स्थानों पर अतिक्रमण होने और जगह-जगह पर रेहड़ियां लगी होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि यातायात पुलिस के कई जवानों की ड्यूटी फतेहाबाद में होने वाले चुनावों में लगी हुई है। शहर में कई चौक पर स्थिति काफी खराब रही। वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए और रॉंग साइड वाहन चलाते हुए जाम की स्थिति को पैदा किया। हालांकि यातायात पुलिस ने भी वाहन चालकों को नियमों के अनुसार वाहन चलाने के प्रति अपील की है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से नहीं की जा रही रेहड़ी चालकों पर सख्ती
शहर में पार्किंग प्वाइंट बनाने और रेहड़ी चालकों के लिए स्थायी जगह निर्धारित किए जाने को लेकर नगर परिषद कोई भी प्लान नहीं बना पाया है। नतीजतन शहर में जाम की स्थिति बन रही है। चौक चौराहों पर रोड के साथ ही रेहड़ी चालक स्टाल लगाकर काम करते हैं। ऐसे में आवाजाही की जगह कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है और बार बार जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार होने के चलते और सर्दी के कारण शहर में वाहन चालकों की संख्या पहले से बढ़ी है। जिसके कारण जाम की स्थिति बनी है। वाहन चालक नियम के अनुसार वाहन को रोड पर चलाएं, ताकि जाम की स्थिति न बन पाए। कई जवानों को फतेहाबाद इलेक्शन में भी भेजा गया है, जिसके कारण स्थिति कुछ खराब हो रही है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed