फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Traders will be able to send goods up to 20 kg abroad from post office

Sirsa News: डाकघर से विदेशों में 20 किलो तक सामान भेज सकेंगे व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Traders will be able to send goods up to 20 kg abroad from post office
मुख्य डाकघर में बने काउंटर से जानकारी जुटाते शहरवासी। 
सिरसा। जिले के व्यापारियों व को सुविधा देने के लिए मुख्य डाकघर ने निर्यात केंद्र की शुरुआत की है। जिसके तहत शहर के व्यापारी विदेशों तक अपना कच्चा माल व सामान भेज सकते हैं। अब तक 15 से 20 व्यापारी इस डाकघर द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ ले चुके हैं।मुख्य डाकघर की ओर से 20 दिन पहले ही निर्यात केंद्र की शुरुआत की गई है। अब तक शहर के व्यापारियों ने चावल, कपड़ों, अनाज व अन्यों चीजों के सैंपल भेजे हैं।
विज्ञापन

हालांकि डाकघर की ओर से अभी तक 20 किलो तक का सामान ही विदेशों में भेजने की अनुमति दी गई है। शहर के व्यापारी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व अन्य जगहों पर सामान भेज चुके हैं। डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि वजन के हिसाब से सामान भेजने की फीस रखी गई है। सामान का वेट करने के बाद कंप्यूटर से फीस की पर्ची जारी कर दी जाती है।
विज्ञापन

अभी व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन होना बाकी
व्यापारियों का सामान भेजने के लिए डाकघर प्रबंधक ने मुख्य दो केटेगरी बनाई है। एक केटेगरी में व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। जिसके बाद व्यापारियों को एक कोड मिल जाएगा। उस कोड को इस्तेमाल कर व्यापारी घर बैठे सामान को भेज सकेंगे। कोड लगाने के बाद डाकघर के पास सामान से संबंधित पूरी जानकारी आ जाएगी। फिर डाकघर से एक कर्मचारी व्यापारी के यहां जाकर सामान को लोड करवाकर संबंधित पते पर भेज देगा। वहीं दूसरी केटेगरी ओपन रखी गई है। इस केटेगरी में व्यापारी को स्वयं डाकघर आना होगा। यहां से ही उनका सामान जांच करने के बाद बाहर भेजा जाएगा। अभी शहर के व्यापारियों का डाकघर में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। जिसके कारण ओपन केटेगरी में ही उनका सामान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर से इस सामान को नहीं भेज सकते व्यापारी
डाकघर की ओर से कुछ सामान को भेजना बैन किया हुआ है। इनमें जहरीला सामान, विस्फोट, रेडियो एक्टिव, दवा, वाहन ईंधन, व्हीकल फ्यूल, ज्वलनशील पदार्थ, ब्लीच, रिपेयर किट, घुलनशील पदार्थ, कार बॉडी, गैस, स्प्रे, कैन व अन्य ऐसी वस्तुएं हैं जो खतरनाक की श्रेणी में आती हैं।


------------------------------------------शहर के मुख्य डाकघर में व्यापारियों के सुविधा के लिए निर्यात केंद्र की शुरूआत की गई है। जिसके तहत व्यापारी अपना सामान विदेशों में भेज सकते है। अब तक करीब 15 व्यापारी इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। व्यापारियों को कोड मिलने के बाद और भी अधिक फायदा होगा।
-नवीन कुमार अदलखा, डाकपाल, प्रधान डाकघर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed