{"_id":"65db7729d4969b176c075387","slug":"tomorrow-is-the-last-date-for-registration-to-participate-in-cm-cup-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115725-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम कप में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाने की कल अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम कप में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाने की कल अंतिम तिथि
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री कप-2024 के लिए 14 से 23 आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभागीय पोर्टल haryanasports.gov.in/cm-cup-2024/ पर 27 फरवरी शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कहीं इंटरनेट संबंधी समस्या है तो टीम कैप्टन सभी खिलाड़ियों के दस्तावेजों के साथ शहीद भगत सिंह स्टेडियम स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय से निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2 लाख, डेढ़ लाख व एक लाख रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा मुख्यमंत्री कप का आयोजन 28 फरवरी से 09 मार्च तक खंड, जिला व राज्यस्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 06 खेलों कबड्डी, वालीबाल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबाल तथा बास्केटबाल (लड़के व लड़कियां) में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर 28 फरवरी से 4 मार्च तक व जिला स्तर पर 5 मार्च को, जोन स्तर पर 7 मार्च को व राज्य स्तर पर 9 मार्च को करवाया जाना है। प्रतियोगिता में 14 से 23 वर्ष तक के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे जिनकी कट ऑफ डेट 01 जनवरी 2001 रहेगी।
उन्होंने बताया कि खंड व जिलास्तर की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। 28 फरवरी को खंड डबवाली व बड़ागुढा, 29 फरवरी को खंड ओढां व रानियां, 1 मार्च को खंड नाथूसरी चोपटा व ऐलनाबाद तथा 2 मार्च को खंड सिरसा के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता का आयोजन 5 मार्च को शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में किया जाएगा।