फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   told about the harms of plastic

Sirsa News: प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
told about the harms of plastic
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चोपटा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व
सिरसा। भारत विकास परिषद की शहीद भगत सिंह शाखा की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक फ्री डे के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चोपटा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणित अध्यापक विवेक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


विवेक शर्मा ने बताया कि इस दिन की शुरुआत साल 2009 में जीरो वेस्ट यूरोप ने की थी और इसके बाद से इसे पूरी दुनिया में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाने लगा। इस दिन का उद्देश्य है कि प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर रोक लगाना और इससे होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाना। वर्तमान समय में हर कोई प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


यहां तक कि प्लास्टिक उनके डेली रुटीन का हिस्सा बन चुका है। यह हमारे नेचर को ही नहीं, बल्कि हमारी हेल्थ को भी बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक फ्री डे मनाया जाता है। भारत विकास परिषद से अश्विनी शर्मा, अमित शर्मा, विकास मेहता, सुनील कुमार, वीके जग्गा ने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल कर लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल तीन जुलाई को इंटरनेशनल प्लास्टिक फ्री डे मनाया जाता है। इस दिन उन्हें याद दिलाया जाता है कि प्लास्टिक उनके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही लोगों को प्लास्टिक की जगह अन्य विकल्प चुनने का आह्वान किया जाता है। बच्चों ने भी कागज व कपड़े के बैग उपयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed