फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three pieces of a missile fell within 15 km radius of Sirsa airbase, the front part was seen by a farmer who went to the field

Sirsa News: सिरसा एयरबेस के 15 किलोमीटर के दायरे में गिरे मिसाइल के तीन टुकड़े, खेत गए किसान को दिखा आगे वाला हिस्सा

Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three pieces of a missile fell within 15 km radius of Sirsa airbase, the front part was seen by a farmer who went to the field
रानियां के  गांव ओटू के पास मिला मिसाइल का आगे का हिस्सा। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सिरसा में शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे ध्वस्त की गई मिसाइल के तीन टुकड़े सिरसा एयरबेस के 15 किलोमीटर के दायरे में गिरे मिले। इसमें बीच और पीछे वाला हिस्सा तो सुबह होते ही मिल गया लेकिन मिसाइल का सबसे आगे वाला हिस्सा शनिवार शाम को मिला।

भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम से ध्वस्त की गई पाकिस्तानी मिसाइल के बीच वाला हिस्सा सिरसा शहर के पास रानियां चुंगी के खाजा खेड़ा में गिरा तो पिछला हिस्सा फिरोजाबाद चक साहिब में गिरा। दिनभर इन्हीं दो टुकड़ों की वीडियो वायरल होती रही लेकिन शाम होते-होते मिसाइल का सबसे आगे वाला हिस्सा रानियां पुलिस को ओटू गांव के पास मिला। जब एक किसान अपने खेतों में घूमने के लिए गया तो उसे मिसाइल का आगे वाला हिस्सा दिखा इसमें तुरंत बाद उन्होंने रानियां पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

रानियां पुलिस करीबन छह बजे खेत में पहुंची और मिसाइल के हिस्से को अपने कब्जे में लिया। उसके उपरांत उस हिस्से को एयरफोर्स स्टेशन में जमा करवा दिया गया।



बता दें कि मिसाइल के पहले दो टुकड़े जिन जगहों पर गिरे हैं, उनकी आपस में करीब 15 किलोमीटर की दूरी है। रानियां चुंगी खाजा खेड़ा गांव सिरसा एयरफोर्स स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर है तो फिरोजाबाद चक साहिब की दूरी 12 कीलोमीटर के पास है। वहीं, जिस जगह तीसरा हिस्सा मिला है उसकी दूरी फिरोजाबाद चक साहिब गांव से तीन-चार किलोमीटर है। तीसरा टुकड़ा मिलने के साथ ही अब सेना को पूरी मिसाइल का मलबा बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई। एयरफोर्स की सीमा शुरू होने के साथ ही एक पुलिस की गाड़ी व एक टुकड़ी को तैनात कर दिया। डबवाली रोड के एयरफोर्स के वीआईपी गेट के सामने तीन पुलिस जिप्सी तैनात की गई है। दो एंबुलेंस तैनात की गई है। दोपहर तक वज्रवाहन को तैनात कर दिया। इसके अलावा आसपास गांवों में भी तीन से चार पुलिस की जिप्सी नियमित रूप से गश्त कर रही है। डीसी शांतनु शर्मा और एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने शनिवार को सुबह 11 बजे एयर फोर्स के बाहर का निरीक्षण किया।


::::::::::::::::::::::::::::::::
बाजारों में छाया रहा सन्नाटा, रेल सेवाएं भी रहीं बाधित

शुक्रवार रात को हुए मिसाइल हमले का असर बाजारों में भी देखने को मिला। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा छाया रहा। इसके साथ ही बाजारों में 30 प्रतिशत से ज्यादा दुकानें पूरी तरह से बंद रही। इसके अलावा पंजाब को जाने वाली रेल सेवाओं को सिरसा तक कर दिया गया है। इनमें मुख्य रूप से बठिंडा से लेकर अमृतसर को जाने वाली रेलसेवाएं थीं। रोडवेज बस भी डबवाली तक ही गईं।

रानियां के  गांव ओटू के पास मिला मिसाइल का आगे का हिस्सा। संवाद।

रानियां के  गांव ओटू के पास मिला मिसाइल का आगे का हिस्सा। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed