फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three people together the state of the flower cremation ground

तीन लोगों ने मिलकर बदल दी फूलकां श्मशान घाट की दशा

Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
three people together the state of the flower cremation ground
फूलकां का श्मशानघाट। - फोटो : Sirsa
फूलकां गांव में श्मशान घाट जल्द ही एक ऐसे शानदार पार्क का रूप लेने जा रहा है, जहां लोग सुबह की सैर करना भी पसंद करेंगे। दरअसल फूलकां गांव में 4 एकड़ भूमि में श्मशान घाट बनाया गया है। लेकिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़े इस घाट में कांटेदार झाड़ियों व खरपतवारों के चलते यहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दाह-संस्कार के समय लोगों को बड़ी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता था। पिछले काफी समय से घाट की कायाकल्प की मांग उठ रही थी। आखिरकार तीन लोगों आत्मा राम कुलड़िया, विकास कसवां व प्रेम अरोड़ा ने मिलकर श्मशान घाट की दशा सुधारने का बीड़ा उठाया। पिछले एक महीने से इस घाट को नया लुक देने में जुटे इन लोगों ने पूरे मैदान को समतल कर एक पार्क का रूप दे दिया है, वहीं अब तक श्मशान घाट में 600 पौधे भी युवाओं द्वारा लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि आत्मा राम कुलड़िया ने बताया कि श्मशान घाट कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार था। कांटेदार झाड़ियों के चलते यह जंगल बन चुका था। अकसर ग्रामीण इसको सुधारने की बात तो कहते थे, लेकिन कोई इस कार्य के लिए कभी आगे नहीं आया। एक माह पूर्व समाजसेवी प्रेम अरोड़ा व विकास कसवां सहित तीनों लोगों ने निश्चय किया कि शमशानघाट को सुधार कर ही दम लेंगे। यहां की उबड़-खाबड़ भूमि को समतल कर करीब दो एकड़ भूमि को एक शानदार पार्क बनाया गया है। जिसमें करीब दो दर्जन किस्मों थाइकश, अशोका, बूटलपाम, चंपा, प्रीजात, चांदनी, पीपल, बड़, पलिखन पौधों सहित गुलाब जैसे खुशबूदार फूल भी लगाए गए हैं। इन पौधों की सिंचाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

देश भक्ति का भी संदेश देगा पार्क
समाजसेवी प्रेम अरोड़ा ने बताया कि पार्क को राम बाग के रूप में विकसित किया जा रहा है। पार्क में पौधों से जय हिंद का प्रतीक चिह्न बनाया गया है, जो युवाओं में देशभक्ति का भाव पैदा करेगा। वहीं पार्क में जगह-जगह पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए हैं, जिनमें उनके लिए पानी की व्यवस्था की गई। पक्षियों के लिए चोगे के रूप में दाना देने का भी प्रबंध किया गया है। अरोड़ा ने बताया कि एक माह के अंतराल में ही बहुत से नए-नए पक्षी पार्क में आने लगे हैं। महिला सरपंच मनजीत कुलड़िया ने बताया कि यहां पर दो कमरों का भी निर्माण किया जाएगा, जहां संस्कार के लिए सूखी लकड़ी रखने की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में लोगों के बैठने के लिए कृष्ण कुलड़िया, रामकिशन बाजिया, नत्थूराम, छबील, दलीप सिंह व रत्ना राम गोदारा ने पत्थर की बनी कुर्सियां दान की हैं। वहीं स्व. नेतराम कुलड़िया के परिवार ने शिव प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है। एसएस बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमीर चावला के विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed