फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three more drug smugglers involved in the recovery of 4.25 kg heroin arrested

Sirsa News: 4.25 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में संलिप्त तीन और नशा तस्कर काबू

Mon, 24 Mar 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three more drug smugglers involved in the recovery of 4.25 kg heroin arrested
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने चार किलो 256 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए संलिप्त तीन और नशा तस्करों को काबू कर लिया है। पंजाब के सदर थाना बठिंडा गांव नरुआना निवासी हरपाल सिंह पूर्व में पकड़े गए आरोपी प्रदीप निवासी नरुआना, जिला बठिंडा, पंजाब का सांझेदार है। दोनों मिलकर अफीम सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने हरपाल के साथ काम करने वाले कारिंदों रशविन्द्र सिंह निवासी धर्मापत्ती बहो सिबिया थाना सदर बठिंडा पंजाब, अजायब सिंह निवासी नरुआना सदर बठिंडा पंजाब को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, रशविंद्र सिंह और अजायब सिंह को अदालत ने सिरसा जेल भेज दिया। पुलिस अब हरपाल और प्रदीप को आमने-सामने बैठाकर इस पूरे रैकेट से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाएगी। इस मामले में अभी तक कार मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


19 से 27 वर्ष तक के हैं आरोपी
बता दें कि पुलिस द्वारा पकड़े गए पांचों आरोपी युवा हैं। जिनकी उम्र 19 वर्ष से 27 वर्ष तक है। इससे पता चलता है कि युवा तेजी से रुपये कमाने के लालच में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। पहले जहां पंजाब के युवा नशा तस्करी से जुड़े हुए थे वहीं अब हरियाणा के युवा भी नशा तस्करी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 21 मार्च को कार सवार अभिषेक निवासी नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी, सिरसा और प्रदीप निवासी नरुआना, जिला बठिंडा, पंजाब को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed