फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three incubation centers built in the district, education department sent machines

जिले में बने तीन इंक्यूबेशन सेंटर, शिक्षा विभाग ने मशीनें भेजीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three incubation centers built in the district, education department sent machines
सिरसा। आत्मनिर्भर भारत के तहत समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जिला में तीन इंक्यूबेशन सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों में विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी सहायता से विद्यार्थियों को स्टार्टअप में सहायता मिलेगी। इन सेंटरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। दो केंद्रों पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के ऐलनाबाद, ओढां और कुस्सर के सरकारी स्कूलों में इंक्यूबेशन सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। पहले चरण में स्कूल के ही 40 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं इसके बाद आस-पास के स्कूलों के बच्चे भी इस केंद्र में प्रशिक्षण ले पाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा ही सेंटर को चलाने, सामान को बेचने और पैसे कमाने का काम किया जाएगा। विभाग अधिकारियों के अनुसार बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ रोजगारन्मुख बनाना भी विभाग का उद्देश्य है।
विज्ञापन

2 लाख व 40 हजार 800 रुपये किए जारी
सेंटरों को तैयार करने के लिए सरकार की ओर से दो किश्तों में राशि जारी की गई हैं। पहली किश्त में 2 लाख और दूसरी किश्त में 40 हजार 800 रुपये जारी किए गए हैं। इन रुपये की सहायता से स्कूल संचालक ने सेंटर में बिजली का प्रबंध, केबिन, कुर्सी, मेज कमरे को सेट करने में लगाए गए। शिक्षा विभाग की ओर सेंटर में मशीन, कंप्यूटर व आदि इलेक्ट्रिक सामान भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर खोलें गए है सेंटर
1. एग्रीकल्चर
कुस्सर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एग्रीकल्चर का सेंटर में बनाया गया है।इसमें विद्यार्थियों के लिए पूरा सामान आ चुका है। यहां विद्यार्थियों के लिए नर्सरी बनाई गई है, जिसमें वे पौध लगाएंगे। इस सेंटर में विद्यार्थी केंचुआ खाद और टमाटो सॉस बनाएंगे।
आईटी
ऐलनाबाद के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आईटी सेंटर बनाया गया है। इमसें विद्यार्थी सरल केंद्र बनाकर हर प्रकार की जानकारी लोगों को दी जाएगी। सरल केंद्र में लोगों के फॉर्म भरे जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को इनकम होगी।
ब्यूटी एंड वेलनेस
जलालना के आरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्यूटी एंड वेलनेस का सेंटर बनाया गया है। इसमें छात्राएं रोज वाटर और सेनेटरी पैड्स बनाएंगी। इन्हें बनाकर छात्राएं अपने लिए इनकम कर पाएंगी।
विशेषज्ञों द्वारा दिया गया है प्रशिक्षण
विद्यालयों में 9वीं से लेकर 12वीं तक के शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया है। इसमें बच्चों को सेंटर को चलाने, मशीनों को चलाने, सामान बनाने के बारे में बताया गया है। वहीं विद्यार्थियों को सामान को कैसे बेचना है और कैसे मुनाफा कमाना है, इस बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया है।

आत्म निर्भर भारत के तहत जिला में 3 इंक्यूबेशन सेंटर खोले गए हैं। इसमें बच्चों को शिक्षा के बाद स्टार्टअप खोलने का प्रशिक्षण दिया गया। कुस्सर में एग्रीकल्चर, ऐलनाबाद में आईटी, जलालना में ब्यूटी एंड वेलनेस के सेंटर खोले गए है। इन केंद्रों को बच्चें स्वयं चलाएंगे और इनकम करेंगे। - नरेंद्र सिंह, जिला को- ऑडिर्नेटर, समग्र शिक्षा अभियान ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed