फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three arrested including husband accused of drug addiction to wife

पत्नी को नशे की लत लगाने के आरोपी पति सहित तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including husband accused of drug addiction to wife
सिरसा। जिले के गांव गंगा में नशे की ओवरडोज से हुई महिला के मौत के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति, ननदोई व पति के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 12 दिसंबर को गांव गंगा में नशे की ओवरडोज से युवती की मौत मामले में सदर डबवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक युवती के पति सुशील कुमार, सुशील के दोस्त राजेंद्र कुमार तथा बहनोई दर्शन सिंह निवासी गांव गंगा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर डबवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवीलाल ने बताया कि 12 दिसंबर को गांव गंगा निवासी संतोष की नशे की ओवरडोज से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में सर्वप्रथम संतोष के पिता दाना राम के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही ये मामला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के संज्ञान में आया तो उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए इस घटना की जांच डबवाली के डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल को सौंपी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। संतोष का पति सुशील कुमार नशे का आदी है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी संतोष को भी नशे का आदी बना दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि संतोष को नशे की गर्त मे धकेलने में उसके पति सुशील के अलावा उसका दोस्त राजेंद्र कुमार व बहनोई दर्शन सिंह की बड़ी भूमिका रही। इस मामले में पुलिस ने मृतका की ननद को भी आरोपी मानकर उसे इस मामले में आरोपी माना है। परंतु उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed