फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Threatened to kill businessman due to land dispute

Sirsa News: जमीन के विवाद के चलते व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

Sat, 23 Mar 2024 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Mar 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill businessman due to land dispute
सिरसा। डबवाली के समाजसेवी और आढ़ती दीपक गर्ग को जमीन के विवाद को लेकर पत्र से परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है। इस पर व्यापारी ने पुलिस को मामले की सूचना दी और डीएसपी से मुलाकात की। डीएसपी ने व्यापारी को आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे। आढ़ती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वीरवार को घर पर डाक से पत्र आया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने इस पत्र के बारे में मुझे जानकारी दी। पत्र में लिखा था कि अगर उन्होंने राजेंद्र से समझौता नहीं किया तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद तुम्हारी बदनामी भी की जाएगी। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र के साथ उनका जमीन का विवाद है। इसी को लेकर राजेंद्र ने अपने पुत्रों विपिन उर्फ (विक्की) और मोनू के अलावा अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी दुकान में हथियारों के बल पर अवैध रूप से ताले व शटर तोड़कर सामान उठा लिया था।
विज्ञापन

तब राजेंद्र के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एफआईआर करवाई थी। इसके बाद 28 फरवरी को राजेंद्र फिर से दुकान पर आया। उस समय उनका भतीजा रजत गर्ग दुकान में था। राजेंद्र ने रजत को धमकी दी कि वह अपने ताऊ दीपक और पिता अशोक को समझाकर केस वापस करवा ले। नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। तब रजत ने पुलिस बुला ली और शिकायत दी थी। इसके बाद ही राजेंद्र हमारे ऊपर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed