{"_id":"6ab95dddc921ccbff102dd96","slug":"threat-to-harpreet-on-phone-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165753-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोहन गांव के हरप्रीत को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोहन गांव के हरप्रीत को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी
Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस में दी शिकायत, कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। थाना रोड़ी क्षेत्र के गांव रोहन निवासी हरप्रीत को एक विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उसने घर पर ग्रेनेड से हमला करने की भी धमकी दी।
इस घटना से हरप्रीत का पूरा परिवार दहशत में है। हरप्रीत ने रोड़ी थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अज्ञात विदेशी नंबर का स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध करवाया है। हरप्रीत ने अपने परिवार के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
शिकायत में बताया गया कि 27 सितंबर की सुबह करीब 9:19 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। करीब दो मिनट बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस की जांच जारी
कॉल करने वाले ने हरप्रीत को एक महीने के भीतर मारने की धमकी भी दी। हरप्रीत ने बताया कि वह अचानक आई कॉल को रिकॉर्ड नहीं कर पाए। उनके मोबाइल में कॉल विवरण और संबंधित मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं। उन्होंने पुलिस से उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कराने की मांग की है। रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हरप्रीत की शिकायत मिली है। पुलिस सीडीआर मंगवाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।