{"_id":"589749cf4f1c1b4a40e83c98","slug":"threat-an-old-person-for-false-rape-alligation-demands-two-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर वृद्ध को किया ब्लैकमेल, मांगे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर वृद्ध को किया ब्लैकमेल, मांगे दो लाख
amarujala/Sirsa
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देने के बहाने वृद्ध जमींदार को एक गिरोह ने दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। गिरोह के लोग वृद्ध को जबरन अपने ठिकाने पर ले गए, जहां एक युवती संग उसको खेत में बने एक कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन गिरोह ने जमींदार को ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपये मांगे और रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म का झूठा केस थाने में दर्ज करवाने की धमकी दी। गिरोह के चंगुल से छूटते ही पीड़ित वृद्ध ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरोह को रंगे हाथ दबोचने की योजना बाई और युवती सहित चार लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्त में आए गिरोह के खिलाफ रास्ता रोकना, अपहरण, ब्लैकमेलिंग, बंधक बनाने और धमकी देेने का केस दर्ज किया गया। रविवार दोपहर आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव पन्नीवाला रुलदू निवासी 70 वर्षीय बलदेव सिंह (बदला हुआ नाम) खेतीबाड़ी करता है। गांव में उसकी कई एकड़ जमीन है। तीन फरवरी को वह बस में सवार होकर मंडी कालांवाली फसलों में छिड़काव हेतु कीटनाशक दवा खरीदने जा रहा था। दोपहर को वापस गांव आने के लिए बस अड्डे की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी मेें तीन लोग सवार थे, उन्होंने उससे कहा कि ताऊ जी कहां जा रहे हो, बुजुर्ग बलदेव ने जवाब दिया कि पन्नीवाला रुलदू जाना है। गाड़ी सवार लोगों ने कहा ताऊ जी हम भी वहीं जा रहे हैं, आ जाओ हम आपको गांव छोड़ देंगे। बलदेव सिंह गाड़ी में बैठ गया। आरोपियों ने गाड़ी देसू रोड की तरफ मोड़ी तो बलदेव सिंह बोला, ये सड़क गांव की तरफ नहीं जाती, कहां ले जा रहे हो। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि चुपचाप बैठा रहे। इसके बाद ये लोग खेतों में बने अपने ठिकाने पर पहुंचे और एक कमरे में बलदेव को बंद कर दिया। गिरोह में शामिल एक युवती कमरे में चली गई और बुजुर्ग के साथ जबरदस्ती करने लगी। गिरोह ने कमरे से बुजुर्ग बलदेव के युवती संग आपत्तिजनक फोटो खींचे। इसके बाद गिरोह के लोगों ने बलदेव सिंह से कहा कि इन फोटो के आधार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस थाने में दर्ज हो सकता है। बदनामी और केस से बचना है तो दो लाख रुपये दो। बलदेव सिंह गिरोह के लोगों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी माने नहीं। इस पर वृद्ध ने कहा, मेरे पास तो महज 10 हजार रुपये हैं। गांव जाकर रुपयों का प्रबंध कर सकता हूं। एक दिन युवती संग कमरे मेें बंधक बनाने के बाद गिरोह ने चार फरवरी की दोपहर घर जाकर रुपये लाने की बात कही।
विज्ञापन
सीधा पुलिस थाने पहुंचा बुजुर्ग
गिरोह के चंगुल से छूटते ही बलदेव सिंह पुलिस थाने गया। उसने पुलिस वालों को सारी बात बताई। पुलिस ने गिरोह को रंगे हाथों दबोचने की योजना बनाई। बलदेव सिंह ने मोबाइल से गिरोह के मुखिया इकबाल को फोन करके कहा कि कालांवाली में आकर रुपये ले जाओ। रात करीब साढ़े आठ बजे गिरोह के लोग कालांवाली पहुंचे। जैसे ये बलदेव सिंह से रुपये मांगने लगे, छुपकर बैठे पुलिस वालों ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्त में आए लोगों की पहचान राजपाल, इकबाल, हरप्रीत सिंह निवासी कालांवाली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के ठिकाने पर रेड मारकर आरोपी युवती को भी गिरफ्तार कर लिया।
मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल
गिरफ्त में आए लोगों के खिलाफ रास्ता रोकना, अपहरण, ब्लैकमेलिंग, बंधक बनाने और धमकी देेने का केस दर्ज किया गया है। 70 वर्षीय बुजुर्ग को रेप के केस में फंसाने के नाम पर राजपाल, इकबाल, हरप्रीत सिंह ब्लैकमेल कर रहे थे। युवती ने जबरदस्ती वृद्ध के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लीलू राम, जांच अधिकारी थाना कालांवाली, सिरसा