Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   6 new mdps court will be made

Sirsa News: न्यायिक परिसर में स्थापित होंगी छह नई एनडीपीएस कोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
6 new mdps court will be made
न्यायिक परिसर सिरसा।
वर्तमान एक कोर्ट पर है 4500 से अधिक मामलों का बोझ
विज्ञापन




फोटो 36

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के बढ़ते मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। न्यायिक परिसर में वर्तमान स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट के अलावा छह नई स्पेशल अदालतें स्थापित की जाएंगी।
सरकार ने जिले में एनडीपीएस मामलों की बढ़ती संख्या और वर्तमान कोर्ट पर लगातार बढ़ रहे बोझ को देखते हुए यह निर्णय लिया है। वर्तमान में जिले की एकमात्र स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में 4500 से अधिक मामले लंबित हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन औसतन दो से तीन नए मादक पदार्थ तस्करी के केस दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में एक ही अदालत में सभी मामलों की सुनवाई बड़ी चुनौती है। समयबद्ध निपटारा भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गंगाराम ढाका ने बताया कि उनके कार्यकाल में बार एसोसिएशन ने मांग उठाई थी। यह मांग पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष रखी गई थी।
अब मामलों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण सरकार ने छह अतिरिक्त अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। आरोपियों के मामलों की सुनवाई भी समय पर हो सकेगी।

वर्तमान कोर्ट पर बोझ
बार एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान अधिवक्ता केवल कंबोज ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्पेशल कोर्ट में प्रतिदिन 100 से अधिक मामलों की सुनवाई सूचीबद्ध होती है। इनमें करीब 20 मामले केवल जमानत याचिकाओं से संबंधित होते हैं। इतनी बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई एक न्यायाधीश के लिए चुनौतीपूर्ण है।

न्यायिक प्रक्रिया में आएगी तेजी
छह नई स्पेशल कोर्ट स्थापित होने से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी। इससे लंबित मामलों का बोझ भी काफी हद तक कम हो सकेगा। यह निर्णय न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा। मादक पदार्थ तस्करी के मामलों के निपटारे में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed