फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thousands of acres of crops submerged, farmers worried

हजारों एकड़ फसलें डूबीं, किसानों को सताने लगी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thousands of acres of crops submerged, farmers worried
घग्गर ड्रेन टूटने के कारण खेतों में हुआ जलभराव । - फोटो : Sirsa
सिरसा। हिसार घग्गर ड्रेन में जलस्तर कम नहीं होने के कारण गुडियाखेड़ा सहित उसके आसपास के गांवों में हालात ज्यादा खराब है। कई गांवों में हजारों एकड़ फसलें डूब गई हैं। इस वजह से किसानों को अपनी फसलें खराब होेने की चिंता सताने लगी है। पांच दिनों से गुडिया खेड़ा के पास बांध की टूटी दरार को अभी तक भरा नहीं जा सका है। वहीं, कई गांवों में जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित है।
विज्ञापन

वीरवार को भी हिसार घग्गर ड्रेन में जलस्तर कम नहीं होने से स्थिति विकराल है। हिसार और फतेहाबाद से अभी भी 600 क्यूसेक पानी ड्रेन में बह रहा है। अधिक पानी गुडियाखेड़ा में टूटे बांध के आसपास के खेतों में जमा हो रहा है। गुडियाखेड़ा गांव के आसपास स्थित 20 ढाणियों में जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

पांच स्थानों पर टूटी है ड्रेन
घग्गर ड्रेन अब तक करीब पांच स्थानों से टूट चुकी है। नतीजतन उसके आसपास के करीब 20 गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जलभराव के कारण किसानों की करीब 30 हजार एकड़ फसल खराब होने की कगार तक पहुंच चुकी है। चौपटा क्षेत्र के ही सभी गांवों के खेतों में दो से तीन फुट तक पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटाव को भरने के लिए चार दिनों से लगे हैं डेरा श्रद्धालु
गांव गुडियाखेड़ा क्षेत्र में हिसार घग्घर ड्रेन में आए कटाव को भरने के लिए वीरवार को चौथे दिन भी शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार राहत कार्य में जुटे रहे। गांव के मनरेगा मजूदर मिट्टी के कट्टे भरकर सेवादार के पास पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, सेवादार गहरे पानी में उतरकर ड्रेन की दरार को भरते हुए आगे बढ़ रहे थे। डेरा सच्चा सौदा की प्रवक्ता संदीप कौर इन्सां ने कहा कि साध-संगत हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है।
इन गांवों में स्थिति हो चुकी है अधिक खराब
चौपटा क्षेत्र के नाथूसरी कलां, शाहपुरिया, शक्कर मंदोरी, नहराना, तरक्कावाली, माखोसरानी, कैरावाली, लुदेसर, रूपाणा, ढुकड़ा, बकरियांवाली, गुडियाखेड़ा, रूपावास, रायपुर, निर्बाण, मानक दीवान सहित अन्य कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इन क्षेत्रों में मच्छर भी अब तेजी से पनप रहा है।

वर्जन
घग्गर ड्रेन में पानी कम नहीं हो रहा है। अभी भी 600 क्यूसेक पानी ड्रेन में बह रहा है। गुडियाखेड़ा के पास बांध बनाने लिए लगातार कार्य चल रहा है। जल्द ही दरार को भर दिया जाएगा। घग्गर ड्रेन के पानी को निकाल नहरों में भी डाला जा रहा है।
आत्माराम भांभू, एसई, नहरी विभाग, सिरसा ।

घग्गर ड्रेन टूटी होने के कारण खेतों में हुआ जलभराव ।

घग्गर ड्रेन टूटी होने के कारण खेतों में हुआ जलभराव ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed