{"_id":"61afa782f5cd4d0edd008d87","slug":"those-who-took-blessings-took-away-and-those-who-kept-burning-kept-burning-digvijay-sirsa-news-hsr618830228","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीर्वाद लेने वाले ले गए और जलने वाले जलते रह गए : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीर्वाद लेने वाले ले गए और जलने वाले जलते रह गए : दिग्विजय
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते दिग्विजय चौटाला।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि दादा ओमप्रकाश चौटाला से आशीर्वाद लेने वाले ले गए और जलने वाले जलते रह गए हैं। वह मंगलवार को दादा ओम प्रकाश चौटाला से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आशीर्वाद लेते फोटो वायरल होने के सवाल पर मीडिया को जवाब दे रहे थे।
आशीर्वाद की तस्वीर पर उन्होंने यह भी कहा कि जिसे आशीर्वाद मिलना था, उसे भरपूर मिल गया। इस बात पर ईर्ष्या करने वाले इसके कौन क्या मायने निकालते हैं, वे उन पर ही निर्भर है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला उनके दादा हैं और जेजेपी में किसी के भी शब्दों में उनके प्रति आदर कभी कम नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौटाला परिवार पारिवारिक रिश्तों नातों में एक ही है और उनमें किसी प्रकार की कोई दरार नहीं है। मगर उनकी राजनीतिक राहें अलग-अलग हैं, क्योंकि ये सर्वविदित है कि इनेलो से उन्हें निष्कासित किया गया था और उसके बाद ही उन्होंने नई पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे और अधिक बातचीत नहीं करना चाहते।
जनसरोकार रैली : चौटाला गांव से आज निकाली जाएगी बाइक रैली
दिग्विजय ने दावा किया कि झज्जर में 9 दिसंबर को जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर होने वाली जनसरोकार रैली अपने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी और इसमें करीब 4 लाख लोग शिरकत करेंगे। जनसरोकार रैली की तैयारियों के सिलसिले में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को इस रैली का आमंत्रण दिया है। इसमें जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश के विकास में जेजेपी के योगदान की चर्चा करेंगे। वहीं आगामी तीन सालों में पार्टी द्वारा किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यों के रोडमेप के बारे में जानकारी दी जाएगी। बुधवार को बाइक रैली निकाली जाएगी जो गांव चौटाला से आरंभ होकर तीन विभिन्न जिलों से होते हुए झज्जर पहुंचेगी। रैली में करीब दस हजार बाइक शामिल होंगी। इस अवसर पर जेजेपी के जिला कार्यालय सचिव हरि सिंह भारी, जिला प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढ़ा मौजूद रहे।