फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Third theft at Shiva temple in front of a police checkpoint, donation box broken and cash stolen

Sirsa News: पुलिस नाके के सामने शिव मंदिर में तीसरी बार चोरी, दानपात्र तोड़ नकदी ले गए

Thu, 11 Jun 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Third theft at Shiva temple in front of a police checkpoint, donation box broken and cash stolen
रोड़ी। गांव रोड़ी के पुलिस नाके के सामने स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर में बुधवार रात दानपात्र का ताला तोड़ चोर नकदी ले गए। घटना का पता वीरवार सुबह चला जब मंदिर कमेटी के सदस्य पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान बब्बी शर्मा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह भोला सिंह, सुरेंद्र और बलवंत के साथ दानपात्र की राशि निकालने पहुंचे थे। मौके पर दानपात्र का ताला टूटा मिला। कमेटी के अनुसार दानपात्र में करीब 5 हजार रुपये थे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पुलिस का स्थायी नाका होने के बावजूद यह चोरी की तीसरी घटना है। ग्रामीणों और मंदिर कमेटी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, मंदिर परिसर के पास नियमित गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed