फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Third death this year from Corona in the district, 49 infected found

जिले में कोरोना से इस साल तीसरी मौत, 49 संक्रमित मिले

Sat, 03 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Third death this year from Corona in the district, 49 infected found
बाजार में बिना मास्क के घूमते शहर वासी। संवाद - फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना से इस साल तीसरी मौत, 49 संक्रमित मिले
विज्ञापन

सब हेड
रानियां खंड के गांव करीवाला के 35 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। मृतक निमोनिया से पीड़ित था। जिले में इस वर्ष कोरोना से यह तीसरी मौत है। आठ दिन पहले दड़बी की एक महिला की मौत हुई थी। कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद अब जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 118 तक पहुंच चुका है। शनिवार को कुल 49 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सात विद्यार्थी हैं, एक स्कूल शिक्षक है, जबकि एक सीडीएलयू की फिजिकल विभाग की प्रोफेसर भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। प्रोफेसर ने खुद को कोरोना के लक्षण भांप कर क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही ग्रुप में भी सूचना दे दी। विश्वविद्यालय ने शनिवार को फिजिकल विभाग के कार्यालय को सैनिटाइज करवाया।
यहां मिले कोरोना के केस
शनिवार को सिरसा की एमसी कॉलोनी में दो, मेला ग्राउंड स्कूल में चार, रानियां गेट पर एक, बांसल अस्पताल में एक, चत्तरगढ़पट्टी में एक, जेसीडी में एक छात्र, डबवाली में पांच, ऐलनाबाद में 10, कालांवाली में तीन, ओढां में चार, माधोसिघाणा में तीन, रानियां में तीन, चौटाला में तीन और बडागुढ़ा में चार मरीज सहित कुल 49 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

225 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिले के अस्पताल में 16 मरीज दाखिल हैं, जबकि 129 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 49 संक्रमित मिलने के कारण अब आंकड़ा बढ़कर 225 तक पहुंच गया है, जबकि 18 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की परेशानी पहले से अधिक बढ़ गई है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने भी डीईओ को पत्र लिख स्कूलों में कोराना नियमों के पालन की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में पहली तो 27 मार्च को हुई थी दूसरी महिला मरीज की मौत
इस साल 27 मार्च को कोरोना संक्रमण के कारण एक महिला की मौत होने से आंकड़ा बढ़कर 117 तक पहुंचा था, जबकि इससे पहले फरवरी में कोरोना मरीज की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 2 लाख 68 हजार 809 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 8504 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज एक हजार से अधिक मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 1059 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में अब तक 20 संक्रमित मिले
ओढां के जवाहर नवोदय विद्यालय में दो विद्यार्थी व एक स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभाग द्वारा नवोदय विद्यालय से करीब 250 सैंपल लिए गए थे। इनमें करीब नौ विद्यार्थियों व कुछ स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब एक सप्ताह पूर्व भी विद्यालय में स्टाफ के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। विद्यालय में कंटेनमेेंट जोन व आइसोलेशन वॉर्ड स्थापित किया गया है। शनिवार को ओढां सीएचसी केंद्र से डॉ. गुरविंद्र सिंह की देखरेख में एक टीम ने विद्यालय में पहुंचकर जानकारी ली। वहीं स्कूल के वाइस प्रिंसिपल राम सिंह ने बताया कि पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेेंट जोन बनाने के लिए कहा है। कुछ विद्यार्थी व स्टाफ सदस्यों सहित करीब 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। विद्यालय में करीब 144 विद्यार्थी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed