फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves stole tubewell wires from the fields of 12 farmers in Kharian

Sirsa News: खारियां में चोरों ने 12 किसानों के खेत से चुराई ट्यूबवेल की तार

Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole tubewell wires from the fields of 12 farmers in Kharian
सिरसा। गांव खारिया में करीब 12 किसानों के खेतों में से चोरों ने ट्यूबवेल की तार चोरी कर ली। रानियां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव खारियां निवासी किसान विनोद नैण, नरेंद्र नैण, शीशपाल व सुभाष खारियां ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने खेत में पहुंचे। फसल की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल की मोटर स्टार्ट करने लगे तो ट्यूबवेल की तार गायब मिली।
विज्ञापन

इसके बाद पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गांव में नौ अन्य किसानों के खेतों में से भी ट्यूबवेल की तार चोरी हुई है। किसानों का कहना है कि चोरी की घटना को नशेड़ियों ने अंजाम दिया है। नशा पूर्ति के लिए नशेड़ियों को रुपये की जरूरत होती है। ऐसे में टयूबवेल की तारें चोरी करके बेच देते हैं। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल की तार चोरी होने की यह कोई पहली घटना नहीं। इस प्रकार की काफी घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ित किसानों ने रानियां पुलिस से इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाने की गुहार लगाई है। रानियां थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed