फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   They took him on a bike and then attacked him with a sharp weapon

Sirsa News: बाइक पर बैठाकर ले गए, फिर किया तेजधार हथियार से हमला

Thu, 06 Jun 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
They took him on a bike and then attacked him with a sharp weapon
रोड़ी। गांव रोड़ी में दो युवकों ने एक अन्य युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रोड़ी निवासी 22 वर्षीय कर्ण सिंह ने बताया कि 5 जून बुधवार शाम को 3 बजे रोड़ी के मेन बाजार में खड़ा था। उसी समय वहां पर खुशदीप सिंह व मनदीप सिंह बाइक पर सवार होकर आए। मनदीप ने मुझे अपने घर पर साथ चलने के लिए कहा तो मैं उनके साथ बाइक पर बैठ गया। जैसे ही हम तीनों मनदीप सिंह के घर के पास सामने वाली गली में पहुंचे, तो वहां पर किसी बात को लेकर खुशदीप के साथ कहा-सुनी हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान वे गुस्से में आ गए और मनदीप ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और खुशदीप ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किया। जब वह भागने लगा तो मनदीप ने रास्ता रोक लिया और पैर पर डंडे से वार किया। इतने में वहां पर मेरा दोस्त गुरप्रीत सिहं आ गया, तो उसके आते ही वे दोनों तेजधार हथियार सहित मुझे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोस्त गुरप्रीत सिंह ने इलाज के लिए नागरिक अस्पताल कालांवाली में दाखिल करवाया। पुलिस ने घायल कर्ण की शिकायत पर आरोपी मनदीप सिंह व खुशदीप सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed