फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is enthusiasm among the city residents regarding the consecration of Shri Ram Deity, preparations going on in the temples.

Sirsa News: श्रीराम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों में उत्साह, मंदिरों में चल रही तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
There is enthusiasm among the city residents regarding the consecration of Shri Ram Deity, preparations going on in the temples.
शहर में एक दुकानदार राम मंदिर की मूर्ति दिखाते हुए।
सिरसा। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। मंदिरों में जहां साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है, वहीं बाजारों में पूजा के सामान के काफी मांग है। इसके अलावा इस दिन आतिशबाजी को लेकर भी पटाखों की मांग बाजार में बढ़ी है।
विज्ञापन

श्रीराम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है। इस दिन जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें ध्वजा यात्रा से लेकर अन्य कार्यक्रम हैं। इसके अलावा मंदिरों में पूजा-अर्चना से लेकर हवन-भंडारा के कार्यक्रम भी होंगे। वहीं ऑफ सीजन होने के चलते बाजारों में पटाखों की भी काफी मांग है।
विज्ञापन

फुलझड़ी और अनार की मांग ज्यादा
दुकानदार शिव कुमार का कहना है कि आतिशबाजी की खरीदारी करने के लेकर काफी ग्राहक आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग फुलझड़ी, अनार और रोशनी करने वाले पटाखों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य चीजों की भी बढ़ी मांग
22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर पटाखों के साथ अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं। झालर, बिजली से चलने वाली रंग बिरंगी लड़ियां व साज सजावट के सामान की भी मांग बढ़ी है। दुकानदारों के अनुसार बाजार में अगले 2-3 दिन काफी तेजी रहने का अनुमान है।


-------------------------------------------शहरवासियों में 22 जनवरी को लेकर काफी उत्साह है। पटाखों की मांग काफी बढ़ी है। लोग पटाखों की खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
-गोपी कुमार, पटाखा होल सेलर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed