फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is a lot of excitement in the district for the assembly elections, Dhaval Kanda will be the candidate of Halopa from Raniyan seat.

Sirsa News: रानियां सीट से धवल कांडा होंगे हलोपा के उम्मीदवार

Thu, 15 Aug 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 15 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of excitement in the district for the assembly elections, Dhaval Kanda will be the candidate of Halopa from Raniyan seat.
धवल कांडा,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में सरगर्मी तेज हो गई है। हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) ने बुधवार को बैठक कर रानियां विधानसभा सीट से धवल कांडा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। धवल भाजपा नेता गोबिंद कांडा के पुत्र हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और हलोपा के बीच गठबंधन हो चुका है। पिछले दिनों सिरसा दौरे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसकी घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में हलोपा की ओर से रानियां सीट से उम्मीदवार उतारना चौंकाने वाला निर्णय है क्योंकि इस सीट से पहले विधायक रह चुके भाजपा नेता बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी यहां से चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं। 6 अगस्त को उन्होंने हिसार में प्रेस के सामने भी यह बात कही थी।
विज्ञापन




रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में स्थित एमडीएलआर कार्यालय में बुधवार को रानियां विधानसभा क्षेत्र के हलोपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में ही गोबिंद कांडा ने रानियां से धवल को हलोपा का प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::

पार्टी जहां से टिकट देगी, वहां से लड़ूंगा चुनाव : कांडा



गोबिंद कांडा ने कहा कि वह भाजपा में हैं। ऐलनाबाद उपचुनाव में जनता ने इतना प्यार दिया कि उस चुनाव के चर्चे पूरे देश में हुए। भाजपा उन्हें जहां से भी टिकट देगी वे तैयार हैं। पार्टी उन्हें ऐलनाबाद, फतेहाबाद या रानियां से भी चुनाव मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed