फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There are flaws in the valuation notice of property tax, you can get the error done online by sitting at home

प्रॉपर्टी टैक्स के मूल्यांकन नोटिस में मिल रही खामियां, घर बैठे ऑनलाइन तरीके से दूर करवा सकते हैं त्रुटि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
There are flaws in the valuation notice of property tax, you can get the error done online by sitting at home
सिरसा में मूल्यांकन नोटिस वितरित करते नगरपरिषद कर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स के लिए सर्वे के बाद अब मूल्यांकन नोटिस वितरण का काम तेजी से किया जा रहा है। शहर में 38 हजार से ज्यादा मूल्यांकन नोटिस वितरित हो चुके हैं। अब खामियां ठीक करवाने के लिए शहरवासी नगर परिषद आ रहे हैं। इनमें से 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां आई। जिनमें से 1790 का समाधान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूल्यांकन नोटिस में आ रही खामियों को सही करवाने के लिए शहरवासी नगर परिषद पहुंच रहे हैं। जिस कारण लोगों का जमावड़ा नप में देखा जा रहा है। याशि कंपनी ने प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे किया था। अब कंपनी द्वारा घरों में मूल्यांकन नोटिस बांटने का काम चल रहा है। सिरसा में अभी तक करीब 38 हजार लोगों को मूल्यांकन नोटिस का वितरण किया गया है। जिनमें से 2059 नोटिस में खामियां मिली हैं। जिस कारण शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूल्यांकन नोटिस में खामियों के चलते वे नगर परिषद पहुंचकर इसे सही करवा रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने वाली कंपनी के मैनेजर जसवंत सिंह के अनुसार इन खामियों को दूर करवाने के लिए नगर परिषद पहुंचने की जरूरत नहीं है। आमजन घर बैठे ही इन खामियों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर डालना होगा तथा जो खामियां मूल्यांकन नोटिस में है उसे दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

जानिये...... कैसे ऑनलाइन तरीके से ठीक करें खामियां
प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे के बाद वितरित किए जा रहे मूल्यांकन नोटिस में खामियां मिलने के बाद अब नगर परिषद जाकर इसे दूर करवाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए पीएमएसहरियाणा डॉट कॉम पोर्टल पर जाएं या मूल्यांकन नोटिस पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर मोबाइल नं. डालने के बाद ओटीपी आएगा। इसके बाद मूल्यांकन नोटिस में आ रही खामियों को घर बैठे ही दूर किया जा सकता है। जिस कारण लोगों आ रही मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिली कितनी खामियां
मूल्यांकन नोटिस में आ रही खामियों की शिकायत जिला मुख्यालय के अलावा मंडी डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद व कालांवाली में भी सामने आई हैं। सिरसा में 14 फरवरी तक 2059 खामियां मिली, जिनमें से 1790 खामियां अभी तक दूर की गई है। रानियां में 1424 खामियां मिलने के बाद 1394 नोटिस की खामियां दूर की जा चुकी है। ऐलनाबाद में 1068 में से 968 तथा कालांवाली में 842 में से 838 व मंडी डबवाली में 326 में से 263 खामियों को दूर किया जा चुका है।

घरों के बाहर चस्पा किए नोटिस
शहर में नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के बाद मूल्यांकन नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। शहर में अधिकतर लोगों ने मूल्यांकन नोटिस ले लिए हैं। परंतु जिन लोगों ने अभी तक नोटिस नहीं लिए हैं उनके घरों के बाहर उन्हें नगर परिषद द्वारा चस्पा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed