{"_id":"68408dfd52eeb1ae4301cd44","slug":"the-youth-who-ran-away-after-taking-out-74-thousand-rupees-from-the-farmers-pocket-was-caught-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138975-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसान की जेब से 74 हजार रुपये निकालकर भागे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसान की जेब से 74 हजार रुपये निकालकर भागे युवक को दबोचा
विज्ञापन
सिरसा। डायल 112 महिला पुलिस ने बुधवार को आमजन के सहयोग से परशुराम चौक के पास एक जेब कतरे को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी अजय कुमार थेहड़ मोहल्ला सिरसा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, शहर के परशुराम चौक से ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर जा रहे किसान से लिफ्ट लेकर एक युवक ट्रॉली में बैठ गया।
उक्त युवक ने किसान की जेब काट कर 74 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भाग गया। किसान ने तुरंत डायल 112 पर फोन किया। डायल 112 महिला पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को आमजन की सहायता से काबू कर लिया। शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गांव खारिया निवासी जगदीश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है।
बुधवार को वह परशुराम चौक से होते हुए गांव खारिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने लिफ्ट मांगी। इसके बाद उक्त युवक ने शातिर तरीके से उसकी जेब काट कर 74 हजार रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा राशि बरामद कर पीड़ित किसान को सौंप दी गई है।