फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The youth fired in the air between the two parties in the mutual panchayat

दो पक्षों के बीच आपसी पंचायत में युवक ने की हवाई फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The youth fired in the air between the two parties in the mutual panchayat
सिरसा। गांव अबूब शहर में दो पक्षों के बीच हुई पंचायत में एक युवक द्वारा पहले गाली गलौज करने व हवाई फायर किए जाने का आरोप है। पीड़िता की बेटी पूजा बिश्नोई निवासी श्री गंगानगर ने सदर थाना वाली में शिकायत दी है। पूजा ने बताया कि बुधवार को वह अपने मायके आई हुई थी। उसके भाई हर्ष ने उसकी पत्नी सिया के बीच टिब्बी थाने में दहेज मुकदमा दर्ज करवा रखा है। जिसके तहत हर्ष पर चालान हुआ था। बुधवार को इस बारे में उसके भाई के मकान में सिया के पिता कृष्ण लाल बहादुर निवासी ढाणी भीलवाड़ा ने पंचायत बुलाई हुई थी। पूजा ने बताया कि इस पंचायत में उसके ससुर ओमप्रकाश, पति प्रवीण, जेठ संदीप व परिवार के अन्य सदस्य आए हुए थे। पंचायत में उनका राजीनामा हो गया। इसके बा जब वह कमरे से निकल कर आए तो साजिद ने उसकी मम्मी को पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए कि तुम्हारी जमीन पर कब्जा कर लूंगा। सबको मार दूंगा। पूजा ने बताया कि जब उसे ऐसा करने से रोकना चाहा तो उसने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी और बोला कि तुझे भी अभी मारता हूं। इस दौरान उसकी मां ने उसका हाथ पकड़ा और उस पर फायर कर दिया। परंतु हाथ ऊपर होने पर साजिद का फायर हवा में चला गया। वहीं गोली चलने के बाद सब लोग घबरा गए। साजिद खाली कारतूस लेकर मौके से भाग गया। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गया। वारदात की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक आत्माराम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed