फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The young man did not return from work, a message came to his father asking him to bring 10 lakh rupees

Sirsa News: काम से नहीं लौटा युवक पिता के पास आया मैसेज 10 लाख लेकर आ जाओ

Tue, 01 Apr 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The young man did not return from work, a message came to his father asking him to bring 10 lakh rupees
सिरसा। गांव कंवरपुरा का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के पिता के फोन पर 10 लाख रुपये लेकर आना का मैसेज भी आया है। डिंग थाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कंवरपुरा निवासी सुभाष ने बताया कि उसका बेटा नवीन कुमार गांव थेड़ी स्थित मैट फैक्टरी में काम करता है। 30 मार्च की शाम को वह गाड़ी लेकर फैक्टरी के लिए घर से रवाना हुआ था, लेकिन 31 मार्च तक नहीं लौटा। सुभाष ने बताया कि उसने नवीन के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उसने रिसीव नहीं की। इसके बाद उसके मोबाइल से मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि 10 लाख रुपये लेकर आओ। इसके बाद से नवीन का मोबाइल बंद आ रहा है। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर नवीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed