फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The work was to be completed in one year, but eight months have passed and only 40 percent has been completed.

Sirsa News: एक वर्ष में पूरा होना था काम, आठ माह बीते, 40 प्रतिशत ही हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The work was to be completed in one year, but eight months have passed and only 40 percent has been completed.
सिरसा। बरसाती प्रोजेक्ट की फोटो। टूटे हुए चैम्बर के हालात। संवाद
सिरसा। शहर में बरसाती प्रोजेक्ट का काम शुरू हुए आठ माह का समय बीत गया है। बरसाती लाइन बिछाने का काम अभी तक 40 प्रतिशत ही हुआ है। इस कार्य को एक साल में पूरा होना था, लेकिन यह पिछले 50 दिन से अधर में लटका हुआ है। जिस गति से यह प्रोजेक्ट चल रहा है, उस हिसाब से वर्ष 2026 में प्रोजेक्ट मानसून से पहले प्रोजेक्ट पूरा होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


इसलिए शहरवासियों के लिए यह चिंता और परेशानी का सबब बन गया है। अनाज मंडी के चारों तरफ लाइन बिछाने के चलते सड़क को खोद दिया गया है। टूटी सड़कें व्यापारियों व आमजन के लिए आफत बन चुकी हैं। यहां सिर्फ धूल ही धूल नजर आती है। अहम बात यह है कि बरसाती लाइन बिछाने के लिए बनाए गए चैंबर का डिजाइन सही नही लिया गया।
विज्ञापन


इस कारण भारी वाहनों से चैंबर टूटने की समस्या पैदा हो गई। इसके लिए नया डिजाइन तैयार करने की योजना एक्सईएन विजय कुमार ने बनाई थी, लेकिन स्वास्थ्य दुरुस्त नहीं होने के कारण वह इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। दो सप्ताह से इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाने की दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। इस कारण जनता भवन रोड का आधा हिस्सा वन-वे ही पड़ा हुआ है। अमृत प्रोजेक्ट आमजन के लिए राहत की जगह आफत बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में बिछाई जानी है लाइन

अधिकारियों के अनुसार मंडी व आसपास की मुख्य सड़कों के बाद बाजारों में लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया जाएगा, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। मुख्य रूप से बाजारों में से लाइन बिछाने का समय सर्दियों में होता है। रात के समय आसानी से लाइन बिछाने का कार्य किया जा सकता है। पानी की सप्लाई बाधित भी होती है तो लोग एक या दो दिन आसानी से जीवनयापन कर सकते हैं। दिसंबर और जनवरी में बाजारों में काम शुरू नहीं होता है तो बाद में काम करने में ठेकेदार को बड़े स्तर पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।




टूटी सड़कों के लिए पैसे का इंतजार

बरसाती लाइन बिछाने के दौरान टूटी सड़कों को दुरुस्त करवाने के लिए सीएम घोषणा के तहत मुख्यालय से पैसे की मांग की गई है। 25 करोड़ रुपये का सड़कों का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जब तक बाजारों में लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण होगा। सीएम घोषणा के तहत पैसा आ जाएगा और तेजी से टूटी सड़कों को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

---

बरसाती प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। जहां-जहां दिक्कत आई थी, उन समस्याओं को पहले समाधान किया जाएगा।

- प्रवेश कौशिक, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article