फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The widespread impact of the trade union strike was seen in Dabwali

Sirsa News: डबवाली में दिखा ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का व्यापक असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The widespread impact of the trade union strike was seen in Dabwali
हडताल के कारण खाली पड़ा बस स्टेंड और सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात। 
डबवाली। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बुधवार को डबवाली में काफी असर रहा। हड़ताल के चलते सरकारी विभागों की सेवाएं प्रभावित हुईं। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत सुबह विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी, किसान सभा, भवन निर्माण मजदूर, आंगनबाड़ी वर्कर्स, मिड डे मील कर्मचारी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद सफाई कर्मचारी, कौशल रोजगार निगम नागरिक अस्पताल स्टाफ, विद्युत निगम कर्मचारी यूनियन सहित अन्य कई सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारी संगठनों ने सक्रिय भागीदारी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


रोडवेज की एक भी बस नहीं चली

हड़ताल के कारण डबवाली बस स्टैंड पर सन्नाटा देखने को मिला। रोडवेज की एक भी बस स्टैंड से बाहर नहीं निकली, जिससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ निजी बसें सड़कों पर दौड़तीं नजर आईं।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें

कर्मचारी नेता सोहनलाल, सुभाष कुमार, नत्थू राम, राजरानी, वीरो देवी, सूरज कुमार, मिट्ठू कंबोज, खुशदीप सिंह ने बताया कि मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, ठेका प्रथा का अंत, न्यूनतम वेतन में वृद्धि, स्थायी रोजगार की गारंटी, महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपाय और आंगनबाड़ी व मिड डे मील कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed