फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The warding of the city is complete, submit objections and suggestions by September 4

Sirsa News: शहर की वार्डबंदी पूरी, चार सितंबर तक जमा करवाएं आपत्तियां व सुझाव

Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The warding of the city is complete, submit objections and suggestions by September 4
नगरपरिषद ने मुख्यालय जमा करवाई फाइल, शहरवासियों के लिए नोटिस कम अधिसूचना की जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद ने शहर की लंबे समय से अटकी वार्डबंदी को फाइनल कर फाइल पंचकूला मुख्यालय में जमा करवा दिया है। इसी के साथ अधिकारियों ने शहरवासियों से नोटिस कम अधिसूचना के माध्यम से वार्डबंदी संबंधी आपत्तियां मांगी हैं। शहरवासी वार्डबंदी को लेकर चार सितंबर तक अपनी आपत्ति व सुझाव नगर परिषद कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

नगर परिषद सिरसा ने अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है 26 अगस्त से वार्डबंदी का कार्य फाइनल हो गया है। यदि किसी शहरवासी, पार्षद या अन्य मौजिज व्यक्ति को वार्डबंदी के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव देने हैं, तो वह 10 दिनों के अंदर अंदर नगर परिषद कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने विधानसभा क्षेत्र के 141 बूथों में कुल जनसंख्या व वोटों की संख्या को 32 वार्डों में बांट कर ड्राफ्ट तैयार किया है। शहर में कुल एक लाख 49 हजार 414 मतदाता हैं। शहर की कुल दो लाख नौ हजार के करीब जनसंख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन







8 गांवों को शहर में शामिल करने से बढ़े हैं 11 हजार वोट



शहर के साथ लगते आठ गांवों को नगर परिषद में शामिल किया गया है। इनमें खाजाखेड़ा, कंगनपुर, बेगू, रामनगरिया, चत्तरगढ़पट्टी, वैदवाला सहित आठ गांवों के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसमें कुल 11 हजार वोट हैं। इसकी जनसंख्या को शहर में शामिल कर नई वार्डबंदी की है।

आपत्ति व सुझाव के बाद यह रहेगी प्रक्रिया
नगर परिषद के आपत्ति व सुझाव मांगने के बाद वार्डबंदी को फाइनल किया जाएगा। जिसके बाद कौन सा वार्ड महिला वार्ड होगा, एससी व बीसी ए और बी वार्ड होगा, इसको फाइनल किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को मुख्यालय से फाइनल किया जाएगा। इसके बाद सरकार द्वारा चुनावों की तारीख का एलान किया जाएगा।

राजनीतिक सरगरमियां तेज
वार्डबंदी को लेकर राजनीतिक सरगरमियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों के लिए शांति पूर्वक आपत्ति व सुझावों का निपटान करना चुनौती होगा। क्योंकि पहले ही कई राजनीतिक लोग वार्डबंदी को लेकर सवाल उठा चुके हैं। आप पार्टी पहले ही वार्डबंदी गलत तरीके से किये जाने का आरोप लगा रही है।







कोट्स


वार्डबंदी का डाटा मुख्यालय जमा करवा दिया है। इसके साथ ही वार्डबंदी को लेकर आपत्ति व सुझावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत शहर का कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति व सुझाव परिषद कार्यालय में जमा करवा सकता है। - संदीप सिंह, ईओ, नगर परिषद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed