{"_id":"6712c93c888efd9e790c2e57","slug":"the-team-reprimanded-the-sarpanch-and-workers-regarding-cleanliness-in-rodi-sirsa-news-c-128-1-slko1008-127321-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोड़ी में स्वच्छता को लेकर टीम ने सरपंच व कर्मियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोड़ी में स्वच्छता को लेकर टीम ने सरपंच व कर्मियों को लगाई फटकार
Sat, 19 Oct 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोड़ी गांव की फिरनी पर लगे कचरे के ढेर।
रोड़ी। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण को लेकर विशेष टीम के द्वारा शुक्रवार को रोड़ी क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। रोड़ी में पहुंचने पर टीम को हर जगह पर अनियमितताएं नजर आईं। इस पर टीम ने सरपंच और सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई।
जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से गांव में जोहड़ों को मानसरोवर बनाने, नए सुलभ शौचालय लगाने, सफाई करने के लिए रिक्शा व ट्रैक्टर ट्रॉली लेने के लिए राशि दी गई थी। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि इस दिशा में कोई काम नहीं किया गया है। क्योंकि जब टीम ने निरीक्षण किया तो गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे, जोहड़ में गंदगी थी, सुलभ शौचालयों के बदतर हालात थे।
अधिकारियों के द्वारा गांव के सरपंच दर्शन सिंह व सभी सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। क्योंकि रोड़ी में लगभग आधा दर्जन जोहड़ों को अमृत सरोवर योजना के तहत पुननिर्माण किया जाना था।
विज्ञापन
सभी जोहड़ों में गंदगी भरी हुई थी। हैरानी की बात है कि टीम को ऐसे हालात मिलने के बाद भी पूर्व में गांव को ओडीएफ मुक्त कर दिया गया था।