फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The syllabus of Defence and Military Science subject will change under NEP

Sirsa News: एनईपी के तहत बदलेगा रक्षा एवं सैन्य विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम

Wed, 07 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The syllabus of Defence and Military Science subject will change under NEP
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) से संबद्ध कुछ महाविद्यालयों में रक्षा एवं सैन्य विज्ञान विषय पढ़ाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2025 के तहत अब इसे बदला जाएगा। इसके लिए दो सदस्यीय बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विशेष की मांग बढ़ने पर इन महाविद्यालयों ने इस विषय को शुरू किया था लेकिन नई नीति के तहत इस विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नीति के अनुरूप इस पाठ्यक्रम को लाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को ज्यादा फायदा होग।
विज्ञापन


सभी विषय पढ़ाने और नवीनतम जानकारियां देने के लिए एनईपी आने के बाद से ही सभी विषयों में बदलाव किया जा रहा है। इससे युवाओं को भविष्य के अनुरूप लाभ मिलेगा। यह नीति रोजगारपरक विषयों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सभी विश्वविद्यालयों को इस नीति के तहत लाया गया है। ऐसे में जिन विषयों में बदलाव की जरूरत है, उनके लिए बोर्ड गठित कर उनमें बदलाव किया जागएा। कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई के विशेष दिशा निर्देश पर इस बोर्ड का गठन किया गया। रक्षा एवं सैन्य विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम के लिए बनाई गई समिति में डीन फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज और राजकीय कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर आजाद सिंह शामिल हैं।



एनईपी के तहत पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। कुछ कॉलेजों में यह कोर्स चल रहे है। दो सदस्यीय बोर्ड का गठन किया गया है। - प्रो. सुरेश गहलावत, डीन, एकेडमिक अफेयर, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed