Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The SP held a meeting with the doctors and issued strict instructions.

Sirsa News: एसपी ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर दिए कड़े निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The SP held a meeting with the doctors and issued strict instructions.
सिरसा। नशे की रोकथाम को लेकर डाक्टरों  से बैठक करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण। पुलिस - फोटो : udhampur news
सिरसा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दीपक सहारण ने रविवार को डाक्टरों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में अहम योगदान दें, ताकि एक सभ्य समाज की संरचना की जा सके। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है, इसलिए हम सबको एक साथ मिलकर इस लड़ाई से लड़ना होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे से पीड़ित युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने सिरसा के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि वे ओपीडी पर्चियों, लैब रिपोर्टों और दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन पर अपने हस्ताक्षर, नाम, पदनाम और पंजीकृत संख्या अवश्य अंकित करें।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रिस्क्रिप्शन स्लिप पर दवाइयां लिखते समय, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मरीज को दवाई कितने दिन लेनी है। इसके लिए तिथि लिखे ताकि कोई व्यक्ति दवाइयां का आदि होकर लंबे समय तक दवाई न खरीदें। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों से भी आवाहन किया गया है, की वे पुरानी प्रिस्क्रिप्शन पर दवाइयां ने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज के लिए आने वाले युवाओं के साथ शालीनता से पेश आए और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि इस तरह हम अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जीवन में छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो निश्चित रूप से ही हमारी मेहनत रंग लाएगी और एक नशा मुक्त समाज बनाने में हम कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed