फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The smoke of the yagya removes negativity: Santosh

नकारात्मकता को मिटाता यज्ञ का धुआं : संतोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The smoke of the yagya removes negativity: Santosh
सिरसा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से हुडा स्थित शाखा मकान नंबर-1544 में हवन करती साध्वी
सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से हुडा स्थित शाखा भवन में हवन यज्ञ रविवार को किया गया। भक्तों ने अपने विकारों रूपी आहुति को इस महायज्ञ में डालकर स्वाहा किया और सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण किया। यज्ञ आशुतोष महाराज के जागृत ब्रह्मज्ञानी शिष्यों द्वारा किया गया।
विज्ञापन


यज्ञ के महत्व को बताते हुए संस्थान से साध्वी संतोष भारती ने कहा यज्ञ भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। इस धरोहर को समाज में संजोय रखने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से समय-समय पर यज्ञ पूजन किए जाते हैं। एक ब्रह्मज्ञानी शिष्य की ओर से किया गया यज्ञ सार्थक माना जाता है।
विज्ञापन


यज्ञ शब्द यज से लिया गया है, जिसका अर्थ है एकजुट होना और पूजा करना है। हमारे वैदिक साहित्य यानी यजुर्वेद में यज्ञ के महत्व का वर्णन किया गया है। इसका उद्देश्य वांछित शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करना है और साथ ही, हमें एक ऐसी जीवनशैली सिखाना है, जो उच्च मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यज्ञ अग्नि से पवित्र जो धुआं निकलता है, यह आसपास से सभी बुरे प्रभावों एवं नकारात्मकता को मिटा देता है और शांति, खुशी, समृद्धि, संतोष भी लाता है। ये यज्ञ तनाव से मुक्ति, मां प्रकृति का पोषण करने का एक तरीका है और आज की अराजक दुनिया में आशा की किरण के रूप में कार्य करते हैं। इस महायज्ञ में उपस्थित प्रभु भक्तों को धार्मिक प्रवृत्तियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस यज्ञ में सभी भक्तों ने प्रभु के आगे समाज हित प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed