फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The signboard at the main entrance of the bus stand is broken

Sirsa News: बस स्टैंड के बाहर मुख्य द्वार पर लगा साइन बोर्ड टूटा, रेहड़ियों से ढक गया मार्ग

Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
The signboard at the main entrance of the bus stand is broken
 सिरसा के बस स्टैंड पर टूटा साइन बोर्ड।
सिरसा। बस स्टैंड के बाहर मुख्य द्वार पर लगा साइड बोर्ड पिछले काफी समय से टूटा है। कई माह बाद भी नहीं सुधारा जा सका है। बस स्टैंड के द्वार के बाहर ही रेहड़ियों की लाइन लगने के कारण सूचना बोर्ड भी गायब हो गया है। रोडवेज निगम के अनुसार परिसर से बाहर नगर परिषद (नप) की जगह होने के कारण वह रेहड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाते। इसलिए उन्होंने नप को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


शहर के हिसार रोड पर स्थित बस स्टैंड के बाहर हालात काफी अव्यवस्था है। बस स्टैंड के मुख्य गेट पर लगा साइन बोर्ड पिछले काफी दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस कारण लोगों को बस स्टैंड नहीं दिख पाता। कई बार बाहर से आने वाले यात्री वहां पहुंचने के बावजूद डिपो का पता पूछते रहते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड के गेट के साथ ही लोगों ने अनधिकृत रूप से रेहड़ियां लगाईं हैं। इसी स्थान पर रोडवेज निगम ने एक सूचना पट्ट लगाया गया है, जिसमें बस स्टैंड के आगे किसी वाहन के खड़े हाेने की अनुमति न होने और रिक्शा चालकों की जगह सहित कई बिंदू अंकित हैं, लेकिन वहां कई रेहड़ियां लगी होने के कारण लोग इसे नहीं देख पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या उन लोगों को आती है, जो कार या बाइकों पर अपने परिजनों को छोड़ने के लिए बस स्टैंड आते हैं। बाद में रोडवेज के कर्मचारी नियमों का हवाला देकर उनसे बहस भी कर लेते हैं। रोडवेज के अधिकारी कई बार रेहड़ी वालों से रेहड़ियां हटाने के लिए कह चुके हैं लेकिन यह जगह नगर परिषद की होने के कारण रोडवेज प्रबंधन इन रेहड़ी वालों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।


यह मेरे संज्ञान में मामला आया है। रेहड़ी चालकों को यहां से हटने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं मान रहे। यह जगह नगर परिषद की है, इसलिए नगर परिषद को पत्र भेजा गया है। जो साइन बोर्ड टूटा है, उसको जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। - कृष्ण माचरा, अड्डा प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed