फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The sacrifice of the martyrs can never be forgotten.

Sirsa News: शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता

Tue, 21 Oct 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the martyrs can never be forgotten.
डबवाली। पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते हुए पुलिस। 
डबवाली। पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ एचपीएस, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत एचपीएस, सहित सभी थाना प्रबंधक, इंचार्ज सुरक्षा शाखा उप निरीक्षक सुभाष चंद्र व प्रभारी कल्याण शाखा उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने भी शहीद हुए पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों का भावपूर्ण स्मरण किया गया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं तथा दुश्मनों से देश की सीमाएं सुरक्षित है। देश में पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। 21 अक्तूबर 1959 को केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल के 10 जवानों ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए चीन की सेना के साथ हुई मुठभेड़ में अपने प्राण बलिदान किए थे। तभी से लेकर आज तक समस्त देश में इस दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व पुलिस गारद द्वारा शहीदों को सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शहीद हुए सिपाही भागीरथ की पत्नी श्रीमती उमा रानी व सिपाही गुरदास की पत्नी सतपाल कौर को शाल ओढ़ा कर कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिपाही गुरदास व सिपाही भागीरथ ने 23.12.1995 को डीएवी स्कूल मंडी डबवाली में हुए अग्निकांड में फंसे स्कूल स्टाफ व बच्चों को बचाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने फर्ज के लिए अपना जीवन बलिदान किया है। उनकी शहादत पर पूरे पुलिस विभाग को गर्व है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed