{"_id":"668add52fb9113df900903cf","slug":"the-roof-of-the-house-collapsed-due-to-heavy-rain-and-strong-storm-sirsa-news-c-128-1-slko1008-122294-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भारी बारिश व तेज आंधी के चलते गिरी मकान की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भारी बारिश व तेज आंधी के चलते गिरी मकान की छत
Sun, 07 Jul 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
रोड़ी। शनिवार की सुबह हुई भारी बारिश व तेज आंधी के कारण गांव रोड़ी के वार्ड 6 निवासी मजदूरी करने वाले निर्मल सिंह के मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि मकान में जिस कमरे की छत गिरी है, उस समय कमरे में कोई सोया हुआ नहीं था। जानी नुकसान होने से बच गया, लेकिन घर का सारा सामान खराब हो गया है।
निर्मल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनने के लिस्ट में नाम आया हुआ है। इसका दो बार सर्वे भी हुआ है, जिसमें मकान की स्थिति को देखते हुए दोनों सर्वे पास हो गए थे, लेकिन अभी तक उसका मकान बनाने की प्रक्रिया को शुरू नहीं करवाया गया है। मकान की परिवार को अभी जरूरत है, क्योंकि सामान रखने के लिए घर में एकमात्र कमरा था जिसकी छत गिर गई है। अब परिवार के सिर ढकने के लिए कुछ नहीं बचा है। परिवार की प्रशासन से अपील है कि जल्दी से जल्दी उसका मकान बनवाया जाए, ताकि वह बरसात के दिनों में अपना सम्मान खराब होने से बचा सकें।