फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The roadways operator cut the ticket of the female policeman, then the Rajasthan police seized the bus

Sirsa News: महिला पुलिसकर्मी का रोडवेज परिचालक ने काटा टिकट तो राजस्थान पुलिस ने बस की जब्त

Sun, 19 Mar 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
The roadways operator cut the ticket of the female policeman, then the Rajasthan police seized the bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजस्थान महिला पुलिस कर्मी का टिकट काटने पर राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस को जब्त कर लिया। चालक परिचालक ने आरोप लगाए कि महिला पुलिसकर्मी की टिकट काटने पर वर्दी की धौंस दिखाते हुए राजस्थान पुलिस ने यह कार्रवाई की। दस्तावेज दिखाए जाने के बाद भी राजस्थान पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।
बता दें कि सिरसा से रविवार सुबह 6.50 पर अनुपगढ़ वाया हनुमानगढ़ पीलीबंगा के लिए रोडवेज बस रवाना हुई। हनुमानगढ़ से पीलीबंगा के लिए राजस्थान महिला पुलिस कर्मी रोडवेज बस में सवार हो गई। बस परिचालक ने महिला पुलिसकर्मी से टिकट मांगा तो उसने आई कार्ड दिखा दिया। हरियाणा रोडवेज बस में राजस्थान पुलिस का आई कार्ड मान्य न होने के कारण परिचालक ने किराया मांगा और 25 रुपये का टिकट काट दिया। इसके बाद तैश में आई महिला पुलिसकर्मी ने बस को इंपाउंड करवाने की परिचालक को चेतावनी दे दी। दोपहर बाद अनुपगढ़ से जब रोडवेज बस वापस पीलीबंगा पहुंची तो राजस्थान पुलिस ने रोडवेज बस को रोक लिया। परिचालक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की ओर से उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने बस के सभी दस्तावेज उन्हें दिखाए गए थे और संबंधित अधिकारियों से भी बात करवाई गई थी। फिर भी पुलिस कर्मचारियों ने उनकी बस को जब्त कर लिया। इसके कारण बस में सवार करीब 30 यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें दूसरी बस में सवार कर रवाना किया गया है।
विज्ञापन



राजस्थान पुलिस ने बिना किसी कारण रोडवेज बस को जब्त किया गया है। इसके संबंध में यूनियन के सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। राजस्थान डिपो की बसों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए अधिकारियों के समक्ष मांग रखी जाएगी। - चमनलाल स्वामी, सांझा मोर्चा, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article