{"_id":"6ac67d1b8a7926c1c006ee06","slug":"congresss-protest-today-for-the-arrest-and-dismissal-of-the-cec-sirsa-news-c-128-1-sir1013-166320-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीईसी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीईसी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन आज
Wed, 07 Oct 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस आज शहर में प्रदर्शन करेगी। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत होने वाले प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने बताया कि प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले नागरिक भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे कांग्रेस भवन से पैदल मार्च निकाला जाएगा। कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पहुंचेंगे। यहां करीब 11 बजे पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जनता की आवाज उठाना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में डॉ. सुशील इंदौरा, वीरभान मेहता, नवीन केडिया, राज कुमार शर्मा, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, कृष्णा फोगाट, रणधीर धीरा, सुरेंद्र बंसल, रतन गेदर, आनंद आदि शामिल होंगे।