फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The roadways fleet will comprise 4 pink busses will run on the local routes of the city

रोडवेज के बेडे में शामिल होंगी चार गुलाबी बसें, 23 नई बसों की भेजी मांग

Fri, 14 Feb 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The roadways fleet will comprise 4 pink busses will run on the local routes of the city
The roadways fleet will comprise 4 pink busses will run on the local routes of the city - फोटो : Sirsa
जिले में बेहतर यातायात सुविधा के लिए परिवहन विभाग सिरसा डिपो में गुलाबी बसें शामिल करने जा रहा है। शहर को चार गुलाबी बसें दी जाएंगी जो केवल शहर के स्थानीय रूटों पर चलाई जाएंगी। शहर में पहले भी चार बसें प्रशासन द्वारा चलाई जाती थी जो बीते पांच साल पहले ही बंद कर दी थी। शहर में जिले के गांवों से पढ़ने आने वाली छात्राओं की सुविधा के लिए डिपो महाप्रबंधक केआर कौशल ने मुख्यालय से बसों की मांग की है जो केवल लड़कियों के लिए चलाई जाएंगी। नवंबर महीने में पहले जिले के सभी शिक्षण संस्थानों से लड़कियों की सूची और पता की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज विभाग सिरसा डिपो को एक नई सौगात दे रहा है। सिरसा डिपो में आने वाले कुछ ही महीनों में रोडवेज के बेड़े में चार गुलाबी रंग की 32 सीटर बसें शामिल होने वाली हैं। ये बसें शहर में सवारियों को एक चौक से दूसरे चौक तक छोड़ने का काम करेंगी। बसों को किराया भी सामान्य रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार डिपो को मिलने वाली चारों बसें सिरसा बस अड्डे से नया डेरा, आईटीआई, जेसीडी और सिविल अस्पताल होकर चिजार में से सवारियां उठाएंगी। चारों बसों में रोडवेज के ही चालक और परिचालक रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के अंतर्गत चली बसें पांच साल से पड़ी बंद
जानकारी के अनुसार बीते पांच साल पहले तक शहर में चार मिनी बसें चली थी जो प्रशासन द्वारा चलाई जाती थी। चारों बसें शहर में चलाई जाती थी। शहर में चलने वाली उन बसों का किराया केवल 10 रुपये प्रति सवारी और अगर कोई छात्र उसमें सफर करता था तो उसका किराया केवल पांच रुपये था। शहर में करीब चार से पांच साल तक बसें चली थी। लेकिन ये बसें कंडम हो जाने के बाद बीते पांच साल से चारों बसें बंद है। पहले प्रशासन द्वारा जारी बसें नए अड्डे से डेरा, आईटीआई, जेसीडी और सिविल अस्पताल तक चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा डिपो की ओर से लड़कियों के लिए 23 बसों की मांग
रोडवेज के सिरसा डिपो महाप्रबंधक केआर कौशल ने मुख्यालय में डिपो के लिए बसों की मांग की है। विभाग ने मुख्यालय में तीन दिन पहले हुई मीटिंग में 23 अतिरिक्त बसों की मांग की है। लड़कियों की संख्या देखते हुए विभाग से 23 नई बसों की मांग की है। नई बसें आने के कारण लड़कियों के लिए गांव में आने जाने की सुविधा हो जाएगी। अगर 23 और बसें बेडे़ में शामिल हो जाएगी तो सुबह और दोपहर के समय बसों पर लटक कर सफर करने वाली छात्राओं को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। लगभग 1984 लड़कियों ने अपनी जानकारी और अपना पता रोडवेज विभाग को जमा करवाया था। सभी लड़कियों के पते अनुसार जिले के करीब 16 रूट बनते हैं जहां बसों को लगाया जाएगा।

शहर के लिए चार गुलाबी बसों का अनुबंध हो चुका है। वहीं सिरसा डिपो में 23 नई बसें शामिल करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही बेडे़ में नई बसों को शामिल कर लिया जाएगा। इससे लोगों को आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। - केआर कौशल, महाप्रबंधक सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed