फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The result of model culture schools was poor, now the department will churn

Sirsa News: मॉडल संस्कृति स्कूलों का परिणाम रहा फिसड्डी, अब मंथन करेगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The result of model culture schools was poor, now the department will churn
सिरसा। सीबीएसई की ओर से घोषित परिणामों में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी पिछड़ गए। सीबीएसई में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परिणाम 60 फीसदी भी नहीं रहा। जिले के सात मॉडल स्कूलों में सिरसा व बप्पां के स्कूल का ही परिणाम सही रहा है। इस परिणाम पर अब शिक्षा विभाग मंथन करेगा और सुधार के लिए प्रयास करेगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के अनुसार इस बार पहली बार जिला के मॉडल संस्कृति स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड में परीक्षा दी। पहली बार में ही स्कूल के विद्यार्थी के पिछड़ गए। इस दौरान जिलेभर में से बाहरवीं कक्षा के 1394 विद्यार्थियों के आवेदन किए गए। इनमें से 1114 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं इनमें से 718 विद्यार्थी ही पास हो गए और 396 विद्यार्थी फेल हो गए। दसवीं कक्षा के 666 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किए। जिसमें से 589 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इन विद्यार्थियों में से 287 विद्यार्थी ही पास हुए। वहीं आधे से ज्यादा 302 विद्यार्थी फेल हो गए।
विज्ञापन


इस प्रकार से स्कूलों का 12वीं का परिणाम
स्कूल, रजिस्ट्रेशन, विद्यार्थी, पास, रिअपीयर, फेल, पास फीसदी
-माडॅल संस्कृति सीसे. स्कूल बप्पां, 103, 101, 56, 29, 16, 55.4
- मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल रानियां, 153, 149, 49, 39, 61, 32. 9
- मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल चोपटा, 106, 103, 51, 33, 19, 49.5
- मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल, डबवाली, 179, 177, 100, 35, 42, 56.5
- मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल कालांवाली, 146, 141, 62, 25, 54, 44.0
- मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल, सिरसा, 650, 641, 388, 124, 129, 60.5
- मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल, ऐलनाबाद, 57, 55, 12, 20, 23, 21.8

10वीं
स्कूल रजिस्ट्रेशन, विद्यार्थी, पास, रिअपीयर, फेल, पास फीसदी
- मॉडल संस्कृति स्कूल रानियां, 102, 94, 35, 42, 17, 37.2
- मॉडल संस्कृति स्कूल बप्पां, 70, 63, 54, 9, 0, 85.7
- मॉडल संस्कृति स्कूल चोपटा, 36, 35, 16, 11, 8, 45.7
- मॉडल संस्कृति स्कूल डबवाली, 122, 64, 37, 21 52.5
- मॉडल संस्कृति स्कूल कालांवाली, 44, 44, 21, 22, 1 47.7
- मॉडल संस्कृति स्कूल ऐलनाबाद, 64, 64, 17, 42, 5, 26.6
- मॉडल संस्कृति स्कूल सिरसा, 228, 225, 107, 92, 26, 47.4


राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का जो परिणाम आया है मेरे संज्ञान में है। इस पर जल्द ही स्कूलों की बैठक बुलाई जाएगी और मंथन किया जाएगा। - आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed