फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The protest being held in Chopta regarding the problem of drainage ends.

Sirsa News: चोपटा में पानी निकासी की समस्या को लेकर दिया जा रहा धरना समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
The protest being held in Chopta regarding the problem of drainage ends.
चोपटा। चौधरी देवीलाल चौक पर पानी निकासी की मांग को लेकर सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने पानी निकासी का उचित प्रबंधन करवाने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन पर चोपटा वासियों ने शाम को धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल सोमवार शाम को शिव मंदिर धर्मशाला में पहुंचे। इसके बाद दुकानदारों ने मांग की कि सड़क पुनर्निर्माण से पहले गंदे पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। पूर्ण दास महाराज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सतबीर सहारण, पूर्ण सरपंच रणजीत कासनियां, पूर्व प्रधान लालचंद सोनी, पंच प्रेम कुमार महता ने कहा कि दुकानों व घरों के गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। इसके लिए रोड पुनर्निर्माण से पहले गंदे पानी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी निकासी की समस्या चोपटा में 10 वर्ष से बनी हुई है और जब भी रोड का निर्माण किया जाता है रोड पर पानी एकत्रित होने से सड़क टूट जाती है। इससे लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मीनू बैनीवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि चोपटा में पानी के निकासी के उचित प्रबंध किए जाएंगे। वहीं चोपटा में विकास के लिए कार्य किए जाएंगे और जगह-जगह सोलर लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed