फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The project of laying rainwater pipeline will start

Sirsa News: बरसाती पाइपलाइन बिछाने का प्रोजेक्ट दिवाली के बाद शुरू होगा

Sat, 26 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
The project of laying rainwater pipeline will start
सिरसा। विधानसभा चुनावों से पहले शहर की महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए टेंडर लगाया गया था। अब दिवाली के बाद बरसाती पाइपलाइन बिछाने का प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। दिवाली के बाद नवंबर माह में इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से एजेंसी को अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले ही नगर परिषद ने 35.92 करोड़ का प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। एजेंसी को करीब 34 करोड़ 50 लाख में टेंडर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, नगर परिषद की ओर से अक्तूबर 2022 में पुराने शहर का सर्वे करवाया गया था।
विज्ञापन

इस सर्वे के अनुसार बारिश के पानी की निकासी के लिए विस्तृत सर्वे रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मुख्यालय से काम पूरा करवाने के लिए बजट मांगा था। बजट मिलने के साथ एडमिन अप्रूवल भी मुख्यालय से मिल गई थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने इन जगहों पर करवाया था सर्वे : शहर में जनता भवन, पुराने पुल के पास, अनाजमंडी, शिव चौक, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, बेगू रोड, कीर्तिनगर, अग्रसेन कॉलोनी, राम कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, रानियां रोड, एफ ब्लॉक आदि क्षेत्र में जलभराव होता है। इस कारण लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed