{"_id":"68657aeb5db07a61da02f64c","slug":"the-proclaimed-woman-was-arrested-after-16-years-there-was-a-reward-of-five-thousand-on-her-fugitive-husband-sirsa-news-c-128-1-sir1004-140257-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 16 साल बाद उद्घोषित महिला गिरफ्तार,भगोड़े पति पर था पांच हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 16 साल बाद उद्घोषित महिला गिरफ्तार,भगोड़े पति पर था पांच हजार का इनाम
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी मंजू देवी।
सिरसा। शहर में 16 साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी उद्घोषित महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हरियाणा एसटीएफ महिला के पति आरोपी रामूदीत को 27 जून को गिरफ्तार किया था। आरोपी पति पर हरियाणा पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। बुधवार दोपहर आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शहर थाना प्रभारी एसआई संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी मंजू देवी पत्नी रामूदीत इमामगंज जिला गया बिहार की रहने वाली है। आरोपी के खिलाफ अक्तूबर 2009 में शहर थाना में हत्या का अभियोग दर्ज हुआ था।
मामले के अनुसार, इमामगंज जिला गया निवासी अनमोल आनंद व रामूदीत सिरसा शहर के दिल्ली पुल पर स्थित शारदा कॉटन फैक्टरी में काम करता थे। 23 अक्तूबर 2009 में अनमोल आनंद ने रामूदीत की पत्नी मंजू को अपशब्द बोल दिए थे। इस कारण अनमोल आनंद व रामूदीत में विवाद हो गया। रात को जब अनमोल आनंद सो गया तो रामूदीत और मंजू ने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद रामूदीत व मंजू फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने 24 अक्तूबर 2009 को आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रामूदीत व मंजू को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस ने रामूदीत की गिरफ्तारी के लिए उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी रख दिया। रोहतक एसटीएफ ने 27 को आरोपी रामूदीत को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया।