फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The problems of the residents increased due to the crash of property data, now the file will have to be re-applied

प्रॉपर्टी डाटा क्रैश होने से बढ़ी शहरवासियों की परेशानी, अब दोबारा लगानी होगी फाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The problems of the residents increased due to the crash of property data, now the file will have to be re-applied
नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ते। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के बाद याशी कंपनी ने रिपोर्ट अपलोड की तो तीन साल का डाटा क्रैश हो गया। ऐसे में पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रॉपर्टी में हुए बदलावों का रिकार्ड पोर्टल से नष्ट हो गया है। इस कारण अब शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है और दुरुस्त करवाने के लिए एक बार फिर नगर परिषद के पास फाइल आवेदन करना पड़ेगा। मुख्यालय की ओर से वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस की गई। इसमें आदेश दिए गए हैं कि सभी नगर परिषद अपने स्तर पर भी 30 अक्तूबर तक पूरे डाटा को दुरुस्त करें।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय सेेे अधिकारियों ने प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर परिषदों के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस से बैठक ली। इसमें अधिकारियों ने माना कि याशी कंपनी की ओर से रिपोर्ट अपलोड करने के बाद तीन साल का डाटा क्रैश हो गया है। पिछले तीन वर्ष के दौरान प्रॉपर्टी में जो भी बदलाव हुए हैं, वे सब नष्ट हो गया है। इसके साथ ही ये भी कहा कि गलती बेशक किसी की भी हो, लेकिन अब जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों की है कि वे इस डाटा को दुरुस्त करें। इसके लिए 30 अक्तूबर तक की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए समस्या बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन आने के बाद ही ये खामियां दुरुस्त की जा सकेंगी।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी धारक ऐसे ढूंढ सकते हैं खामियां और आवेदन
सभी प्रॉपर्टी धारकों के लिए समस्या हो गई है कि वे कैसे पता करें कि क्या उनकी प्रॉपर्टी आईडी सही है या नहीं। हर कोई ये जानने का प्रयास कर रहा है क्या उनका भी डाटा क्रैश हुआ है या नहीं। ऐसे में शहरवासी स्थानीय निकाय विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन तरीके से खामियां देख सकते हैं। यदि किसी को गलती नजर आती है तो इसे दुरुस्त करवाने के लिए भी ऑनलाइन तरीके से ही आवेदन हो जाएगा। तीन से 7 दिन के भीतर उनकी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित गलतियां दुरुस्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...ये है प्रक्रिया
प्रॉपर्टी धारक पोर्टल पर लॉगइन करें।
अपनी प्रॉपर्टी आईडी भरें और संबंधित डाटा देखें।
यदि कोई गलती है या बदलाव करवाना चाहते हैं तो आवेदन करें।
संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
कर्मचारी आवेदन देखेंगे और इसका एसएमएस भी प्रॉपर्टी धारक के पास जाएगा।
यदि आवेदन में कोई कमी होगी तो एसएमएस से ही बता देंगे।
इसके बाद तीन दिन का समय मिलेगा और उसके बाद अधिकारी फैसला करेंगे कि क्या करना है।
80 हजार प्रॉपर्टी, तीन साल में 20 हजार प्रॉपर्टी की खरीद-बेच
बता दें कि शहर में करीब 80 हजार प्रॉपर्टी हैं। अनुमान है कि पिछले तीन वर्ष के दौरान 20 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी की खरीद-बेच हुई है। करीब 5 हजार प्रॉपर्टी तो ऐसी हैं, जिनकी एक के बाद एक कई बार खरीद-बेच हो चुकी है। यानि तीन वर्ष के दौरान कई मालिक बदल गए हैं। ऐसे में समस्या ये है कि यदि अब उक्त प्रॉपर्टी को बेचने की जरूरत पड़ेगी तो उस मालिक के पास दोबारा जाना पड़ेेगा, जो उस प्रॉपर्टी का वर्ष 2019 में मालिक था।
दुरुस्त करवाना शुरू कर दिया है : कार्यकारी अधिकारी
पोर्टल में डाटा अपलोड किया गया है। कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी। अब इसे दुरुस्त करवाने का काम शुरू कर दिया गया है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed