फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The cleaning staff got down to give the garbage a clean sweep, waste disposal pressure will increase at the Bakriwal plant

Sirsa News: कचरे को क्लीन स्वीप करने उतरा सफाई अमला, बकरियांवाली प्लांट में बढ़ेगा कचरा निस्तारण का दबाव

Sun, 13 Sep 2026 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Sep 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
The cleaning staff got down to give the garbage a clean sweep, waste disposal pressure will increase at the Bakriwal plant
सिरसा शहर से कचरा का उठान कराते कर्मचारी। 
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में सफाई अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को सुबह पांच बजे से ही एजेंसी के कर्मचारी, नगर परिषद अमला और मशीनरी सफाई कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों के साथ वार्डों की गलियों और बाजारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा उठान भी तेज कर दिया गया है। अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाकर शहर को साफ करने का काम जारी है।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से नगर परिषद के सामने कई जगह कचरा जमा हो गया था। अब इसे जल्द हटाने की चुनौती है। सफाई अभियान शुरू होने के बाद अधिकारियों को भी अन्य प्रशासनिक कार्यों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के कारण प्रॉपर्टी टैक्स, बेसहारा पशु नियंत्रण, आवारा कुत्तों की समस्या, अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग हटाने जैसे कार्य प्रभावित हुए थे। अधिकारियों की ड्यूटी मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था संभालने में लगी रही। अब इन कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
हजारों मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण चुनौती
बकरियांवाली स्थित कचरा निस्तारण प्लांट पर भी दबाव बढ़ रहा है। सिरसा के साथ रानियां और ऐलनाबाद का कचरा भी यहां पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्लांट पर हजारों मीट्रिक टन कचरा जमा होने की संभावना है। वर्तमान में दो मशीनों से कचरे के निस्तारण का काम चल रहा है। इनकी क्षमता करीब 600 मीट्रिक टन बताई गई है। वहीं दो अन्य मशीनें लीगेसी वेस्ट के निस्तारण में लगी हैं। अधिकारियों ने एजेंसी को अतिरिक्त मशीनरी चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रोसेस किए गए मैटीरियल को प्लांट से बाहर भेजने को कहा गया है ताकि निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित न हो।
बाजारों और गलियों में चला अभियान
नगर परिषद की सीएसआई ब्रांच ने रविवार को कई बाजारों और गलियों में सफाई करवाई। रानियां बाजार, बावड़ी वाली गली से जुड़ी 10 फुटी गली, अरोड़ा सुनारों वाली गली, रानियां गेट, चांदनी चौक, नोहरिया बाजार और घंटाघर चौक में विशेष अभियान चलाया गया। ट्रैक्टर और लोडर की मदद से अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों पर जमा कूड़ा उठाया गया। कॉलोनियों में भी झाड़ू लगाकर सफाई करवाई गई। अधिकारियों का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
---
अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों पर चूने का छिड़काव
हड़ताल के दौरान लंबे समय तक कचरा जमा रहने से अस्थायी डंपिंग प्वाइटों पर गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बन गई थी। सफाई के बाद नगर परिषद की ओर से इन स्थानों पर सफेद चूने का छिड़काव करवाया गया। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य संक्रमण की आशंका को कम करना है। इसके साथ ही जल्द ही फॉगिंग अभियान भी शुरू किया जाएगा। इससे मच्छर और मक्खियों की समस्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

----
रविवार को शहर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान लगातार एक सप्ताह जारी रहेगा। हमारा प्रयास है कि शहर की छोटी से छोटी गली तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। लोगों से अपील है कि वे डोर-टू-डोर आने वाली गाड़ियों में ही कचरा डालें। इससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में मदद मिलेगी। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed