फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District-Level Cultural Festival: Spreading the enchanting colors of folk art, Sahuwala II's students won the cultural stage

जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : लोक रंगों की मनोहारी छटा बिखेर साहुवाला द्वितीय की छात्राओं ने जीता सांस्कृतिक मंच

Sun, 13 Sep 2026 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
District-Level Cultural Festival: Spreading the enchanting colors of folk art, Sahuwala II's students won the cultural stage
विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। 
चोपटा। जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला द्वितीय की छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सोलो और ग्रुप डांस में प्रथम स्थान हासिल कर छात्राओं ने विद्यालय के साथ चोपटा खंड का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढिढारिया के नेतृत्व में छात्राओं ने सीनियर आयु वर्ग की सोलो डांस हरियाणवी और ग्रुप डांस हरियाणवी प्रतियोगिताओं में जिले में पहला स्थान हासिल किया। विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी भी मिली।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की सोलो डांस प्रतियोगिता में छात्रा एकता ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों का दिल जीता। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में छात्राओं ने हरियाणवी लोक संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को भी खूब प्रभावित किया। लोक संगीत और नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर साकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार शानदार प्रदर्शन : विद्यालय प्रबंधन के अनुसार जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पिछले एक वर्ष से विद्यालय का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। छात्राओं ने जूनियर वर्ग की सोलो डांस, सीनियर वर्ग की सोलो डांस और सीनियर वर्ग की ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विद्यालय की टीम को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।
प्रधानाचार्य मंजू पूनिया ने छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, ग्राम पंचायत और विद्यालय प्रबंधन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सोलो डांस में प्रथम रही एकता और सीनियर ग्रुप टीम को राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि टीम प्रभारी सुमन, पीजीटी हिंदी, कोरियोग्राफर रेनू, संगीत शिक्षक विक्रम, ढोलक वादक मनोज, गणित शिक्षक संजीव कुमार और कंप्यूटर शिक्षक राजेश कुमार ने छात्राओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed