फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The plot was received after many years on the orders of the court, the administration freed the possession

Sirsa News: कोर्ट के आदेश पर सालों बाद मिला प्लाॅट, प्रशासन ने छुड़वाया कब्जा

Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The plot was received after many years on the orders of the court, the administration freed the possession
लोडर से प्लाॅट खाली करवाते कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव खारियां निवासी स्व. दलबीर के प्लाॅट पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को कोर्ट के आदेश के बाद खाली करवाया गया। इस मौके पर दोनों पक्ष के लोगों सहित सरपंच प्रतिनिधि तेग बहादुर पुनिया, महेंद्र कानूनगो, हल्का पटवारी दर्शन सिंह, सचिव विक्रम सहित ऐलनाबाद कोर्ट से एक व्यक्ति व रानियां पुलिस मौजूद रही। प्लाॅट मालिक भूरी देवी ने बताया कि चौटाला सरकार के कार्यकाल के दौरान उसके बेटे दलबीर को 100 गज का प्लाॅट मिला था। इस पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। उसने ऐलनाबाद कोर्ट में कब्जा दिलवाने को लेकर याचिका दायर की थी। हाल ही में कोर्ट केस उसके हक में आ गया और कोर्ट ने कब्जाधारी को कब्जा छोड़ने के आदेश जारी किए। ग्राम पंचायत की देखरेख व रानियां पुलिस की मौजदूगी में प्लाट में पड़ी लकड़ियां व खाद उठवाकर प्लाॅट उसे सुपुर्द किया गया है।


चौटाला सरकार के समय में यह प्लाॅट स्व. दलबीर पुत्र देवीलाल को मिला हुआ था। इस पर गांव के ही एक व्यक्ति का कब्जा था। कोर्ट के आदेश पर कब्जा कार्रवाई शांति पूर्वक संपन्न की है। कब्जाधारी ने बिना किसी विरोध के प्लाॅट मालिक भूरी देवी को प्लाॅट खाली करके सौंप दिया। - तेग बहादुर पुनिया, सरपंच प्रतिनिधि खारियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed