फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The name of the donor of my head is heard all over the world and the devotees dance to it

Sirsa News: मेरे शीश का दानी का सारे जग में डंका बाजे पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 12 Jan 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Jan 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
The name of the donor of my head is heard all over the world and the devotees dance to it
अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में जागरण में मौजूद श्रद्धालु।
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्याम बगीची धाम में श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से पुत्रदा एकादशी के उपलक्ष्य में जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बगीची के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि शुक्रवार सुबह निशान यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यात्रा पटेल बस्ती स्थित खाटू श्याम मंदिर से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए श्याम बगीची धाम में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद रात को सवा सात बजे एचडीएफसी बैंक की डिप्टी मैनेजर अर्पणा श्रीवास्तव ने पूजा की। पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व ललित शर्मा ने विधि विधान से पूजा संपन्न करवाई। इसके बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित कर बाबा की आरती की गई।
विज्ञापन

इसके बाद राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने गणेश वंदना के बाद हनुमान चालीसा, भजन हम बाराती बाबा दूल्हा बनने वाला है, ये जीवन मिला है दिन चार के लिए, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद ऐलनाबाद से आए भजन गायक जेपी स्वामी ने भजन बोलो वीर हनुमाना अति बलवाना, श्याम बाबा गो शृंगार मणै भावै, अब आएगा मेरा सांवरिया, बाबा कृपा लुटाने लगा है मुझे खाटू बुलाने लगा है, नीलै चढ़ के श्याम बगीची में आया है, मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा, मेरे शीश का दानी का सारे जग में डंका बाजै सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। रात को सवा नौ बजे बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। रात को आरती के बाद बाबा श्याम को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed