फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The municipal council team removed the temporary shelter set up in the green belt

Sirsa News: नगर परिषद की टीम ने ग्रीन बेल्ट में बनाया अस्थायी रैन बसेरा हटाया

Fri, 10 Apr 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The municipal council team removed the temporary shelter set up in the green belt
सिरसा। जनता भवन रोड स्थित श्याम बगीची के पास ग्रीन बेल्ट में बनाए अवैध अस्थायी रैन बसेरे को नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को हटवा दिया। एमई प्रवीण मलिक ने बताया कि एक संस्था ने रैन बसेरे के नाम पर फुटपाथ व ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में टीन शेड बनाकर कब्जा कर रखा था। नगर परिषद द्वारा नोटिस जारी किया गया लेकिन संस्था के प्रतिनिधियों ने उसे लेने से इन्कार कर दिया जिसके बाद नोटिस मौके पर ही चस्पा किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया लेकिन जब कोई सामान हटाने नहीं पहुंचा तो जेसीबी की मदद से ढांचा तोड़ दिया और सामान जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान जेई राहुल, जेई नरेश, जेई दीपक और क्षतिज कुमार सहित टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

पहले भी विवादों में रही संस्था : हाल ही में ग्रीन बेल्ट में लगे एक पुराने पीपल के पेड़ को कटवाने को लेकर भी विवाद हुआ था जिस पर ट्रैक्टर यूनियन ने विरोध जताया था। आरोप है कि संस्था ने क्षेत्र में धीरे-धीरे कब्जा बढ़ाते हुए टीन शेड और अन्य अस्थायी निर्माण कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बने कुछ स्थायी निर्माण का मामला अदालत में लंबित बताया जा रहा है लेकिन अस्थायी ढांचे को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण होता रहा, जिस पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed