फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   loot with driver

Sirsa News: गाड़ी चालक से 20 हजार रुपये लूटे, पीटकर किया बेहोश

Sat, 03 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
loot with driver
युवकों ने दलीप नगर क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

शाम को गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर टहलने निकला था


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दलीप नगर क्षेत्र में चार अज्ञात युवकों ने एक गाड़ी चालक को घेर कर मारपीट की। उन्होंने चालक की जेब से 20 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। मारपीट के कारण चालक बेहोश हो गया था।
कालांवाली के अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास टाटा अल्ट्रा गाड़ी है। वह 1 अक्तूबर को रामा मंडी से तूड़ी भरकर संभल उत्तर प्रदेश गए थे। वहां से मजदूर लेकर 2 अक्तूबर को दलीप नगर पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने सेतिया भट्ठे से निकलकर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की। शाम साढ़े पांच बजे वह पानी की बोतल लेकर टहलने निकले। सड़क किनारे गड्ढों में बैठे चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात और पुलिस कार्रवाई
युवकों ने अनिल कुमार को नीचे खींचने का प्रयास किया और मारपीट की। उन्होंने उसे गिराकर थप्पड़-मुक्कों से मारा और 20 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। करीब एक घंटे बाद होश आने पर अनिल ने अपने भाई सुनील कुमार को घटना की जानकारी दी। रानियां थाने के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed