फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cyber fraud of 10.38 lakh

Sirsa News: फेसबुक पर ममेरे भाई की फर्जी आईडी बनाकर किसान से 10.38 लाख ठगे

Sat, 03 Oct 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud of 10.38 lakh
यूके में रहता है पीड़ित का भाई, वीजा और ग्रीन कार्ड की बायोमेट्रिक के नाम मांगे रुपये
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। साइबर ठगों ने यूके में रह रहे एक युवक की फेसबुक आईडी हैक की। उन्होंने फर्जी आईडी बनाकर रानियां क्षेत्र के किसान से 10 लाख 38 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने किसान के ममेरे भाई का फोटो लगाकर उसे विश्वास में लिया।
ठगों ने वीजा अवधि समाप्त होने और ग्रीन कार्ड बायोमीट्रिक के नाम पर रकम मांगी। पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को उसे फेसबुक पर रोहित की फर्जी आईडी से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित बताया और तत्काल रुपयों की जरूरत बताई।
विज्ञापन

ममेरे भाई को मुसीबत में देखकर किसान ने रुपये देने की हामी भर दी। इसके बाद राहुल नाम के एक व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप कॉल की। उसने खुद को रोहित का दोस्त बताते हुए पहले 20 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर वीजा फीस या इमिग्रेशन भुगतान के लिए अलग-अलग किस्तों में रुपये मंगवाए गए। किसान ने 30 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से कुल 10 लाख 38 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ठगी का खुलासा और पुलिस कार्रवाई
बाद में पीड़ित ने रोहित के वास्तविक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। रोहित ने रुपये मांगने से साफ इन्कार कर दिया। तब किसान को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उसने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed